लखनऊ: मंदिर से बरामद हुई 45 लाख रुपए की चरस, अंतर्राष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में दो चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है। अब तीसरे चरण में लखनऊ, कानपुर समेत कई शहरों में 23 फरवरी को मतदान होना है। इधर मादक पदार्थों से चुनाव को प्रभावित करने की कोशिशें भी तेज हो गई हैं। पर उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कानुपर …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में दो चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है। अब तीसरे चरण में लखनऊ, कानपुर समेत कई शहरों में 23 फरवरी को मतदान होना है। इधर मादक पदार्थों से चुनाव को प्रभावित करने की कोशिशें भी तेज हो गई हैं। पर उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कानुपर देहात के रूरा थानांतर्गत गहलो स्थित फुच्चड़ बाबा का मंदिर से 09 किलो 90 ग्राम अवैध चरस बरामद की है।

जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार कीमत लगभग 45 लाख रुपये बताई जा रही है। वहीं मौके से एसटीएफ ने अंतर्राष्ट्रीय तस्कर बिहार के चम्पारण निवासी अब्दुल मन्नान अंसारी को गिरफ्तार किया है।

नेपाल से लाते हैं चरस, सीमा पर छिपा देते हैं

पूछताछ के क्रम में अब्दुल मन्नान ने बताया कि चरस तस्करी को लेकर गिरोह काम कर रहा है। नेपाल के तस्कर नेपाल से चरस लाकर भारत-नेपाल सीमा पर कहीं छिपा देते हैं। इसके बाद डिमांड के अनुसार नेपाल सीमा के पास से विभिन्न राज्यों में पहुंचाई जाती है।

अब्दुल ने बताया कि वह यह चरस नेपाल के वीरगंज से लेकर आया था। उसे सही पतों पर प्रति किलो चरस डिलीवरी करने पर 10 हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से पैसे दिये जाते थे। वह इस चरस के स्टॉक को क्षेत्र के ही रहने वाले मयंक बाजपेयी नामक युवक को देने आया था, पर मयंक के आने से पूर्व ही एसटीएफ ने दबोच लिया।

यह भी पढ़ें: अपराधियों के दम पर ताल ठोक रहे सपा गठबंधन को नकार देगी जनता: सुधांशु

संबंधित समाचार