पंजाबी एक्टर Deep Sidhu की सड़क हादसे में मौत, किसान आंदोलन से आए थे सुर्खियों में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई  दिल्ली। किसान आंदोलन से सुखिर्यों में आने वाले पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा उस समय बताया जा रहा है जब दीप सिद्धू अपनी मंगेतर के साथ गाड़ी में सवार होकर दिल्ली से पंजाब लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक हादसा केएमसी पर पिपली टोल प्लाजा के पास …

नई  दिल्ली। किसान आंदोलन से सुखिर्यों में आने वाले पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा उस समय बताया जा रहा है जब दीप सिद्धू अपनी मंगेतर के साथ गाड़ी में सवार होकर दिल्ली से पंजाब लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक हादसा केएमसी पर पिपली टोल प्लाजा के पास हुआ था। उनकी मंगेतर की हालत स्थिर बताई जा रही है।

हादसे का पता चलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों की माने तो हादसा करीब साढ़े नौ बजे के समय हुआ। पंजाबी एक्टर खुद स्कार्पियों को ड्राइव कर रहे थे। हादसे में उनकी मौत हो गई। उनकी मंगेतर रीना को इलाज के लिए खरखौदा सीएचएससी ले जाया गया है।

हालांकि उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। दीप सिद्धू का नाम किसान आंदोलन के बाद चर्चा में आया था। इसके साथ ही दीप सिद्धू दिल्ली के लाल किले में हुए हिंसा मामले में भी आरोपी थे।

ये भी पढ़ें-

हल्द्वानी: जब अस्पताल में भर्ती मरीज ने कहा ‘मैं आखिरी बार वोट देना चाहता हूं… मुझे वोट देने से मत रोको’

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म