रामपुर: टांडा में गेहूं व्यापारी से 42 हजार रुपये लूटे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टांडा,अमृत विचार। उत्तराखंड के रुद्रपुर स्थित फ्लोर मिल से रुपये लेकर आ रहे गेहूं व्यपारी से बाइक सवार दो बदमाश तमंचे के बल पर 42 हजार रुपये लूट लिए। दिन दहाड़े हुई लूट की घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया। पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो अज्ञात …

टांडा,अमृत विचार। उत्तराखंड के रुद्रपुर स्थित फ्लोर मिल से रुपये लेकर आ रहे गेहूं व्यपारी से बाइक सवार दो बदमाश तमंचे के बल पर 42 हजार रुपये लूट लिए। दिन दहाड़े हुई लूट की घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया। पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरु कर दी है।

घटना करीब 3:40 बजे की है। नगर के मोहल्ला यूसुफ निवासी मोहम्मद सलमान जो कि गेहूं व्यपारी है। मंगलवार को वह रुद्रपुर स्थित स्वास्तिक फ्लोर मिल से 42 हजार रुपये की रकम लेकर टांडा वापस आ रहा था। जैसे ही वह दढ़ियाल पार करने के बाद त्रिवेणी शुगर मिल के पास पहुंचा तो इसी बीच पीछे से आ रहे दो बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया।

एक ने जैसे ही उसे बातों में लगाया इतने में झट दूसरे बदमाश ने कनपटी पर तमंचा रखकर उसकी पेंट की जेब मे रखे 42340 रुपये निकाल लिए। उसे धमकाते हुए बाइक पर सवार होकर तेज़ी से दढ़ियाल की ओर भाग गए। दिन दहाड़े हुई लूट की घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया। पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरूकर दी है।

ये भी पढ़ें-

पंजाबी एक्टर Deep Sidhu की सड़क हादसे में मौत, किसान आंदोलन से आए थे सुर्खियों में

संबंधित समाचार