बाराबंकी में भीषण हादसा: खड़े कंटेनर से टकराई कार, दो बच्चों समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। यूपी में बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट थाना अंतर्गत अयोध्या हाईवे पर नारायणपुर मोड़ के निकट बुधवार की सुबह सूरत से आ रही एक कार हाईवे पर खड़ी कंटेनर से टकरा गई। जिसमें कार पर सवार दो बच्चों समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। मौके से कंटेनर चालक फरार है। …

बाराबंकी। यूपी में बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट थाना अंतर्गत अयोध्या हाईवे पर नारायणपुर मोड़ के निकट बुधवार की सुबह सूरत से आ रही एक कार हाईवे पर खड़ी कंटेनर से टकरा गई। जिसमें कार पर सवार दो बच्चों समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। मौके से कंटेनर चालक फरार है। पुलिस मौके पर पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा कंटेंनर के अंदर जा घुसा और हादसा हो गया।

कार सवार सभी लोग अपनी कर्म भूमि सूरत से रूदौली थाना अंतर्गत शूजागंज के हयातनगर स्थित अपने घर जा रहे थे। दुर्घटना में मरने वालों में अजय पुत्र दीपकवर्मा 35, सपना पत्नी अजय 30 आर्यान्श पुत्र अजय 8, यश पुत्र अजय 10, आदर्श पुत्र दीपक वर्मा, रामजन्म पुत्र बीपत 24 शामिल हैं। सभी अयोध्या जिले के हयातनगर शुजागंज रूदौली के निवासी हैं।

यह भी पढ़ें:-बॉलीवुड के मशहूर गायक व संगीतकार Bappi Lahiri का मुंबई में निधन

संबंधित समाचार