PSL : विल स्मीड की 99 रन की पारी बेकार गई, पेशावर ने क्वेटा को 24 रन से हराया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लाहौर। युवा बल्लेबाज विल स्मीड पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में दूसरी बार टी20 क्रिकेट में अपने पहले शतक से चूक गये और उनकी टीम क्वेटा ग्लैडिएटर्स को भी पेशावर जाल्मी के हाथों इस मैच में 24 रन से हार झेलनी पड़ी। बीस वर्षीय स्मीड ने पेशावर के खिलाफ ही पहले चरण के मैच में 97 …

लाहौर। युवा बल्लेबाज विल स्मीड पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में दूसरी बार टी20 क्रिकेट में अपने पहले शतक से चूक गये और उनकी टीम क्वेटा ग्लैडिएटर्स को भी पेशावर जाल्मी के हाथों इस मैच में 24 रन से हार झेलनी पड़ी। बीस वर्षीय स्मीड ने पेशावर के खिलाफ ही पहले चरण के मैच में 97 रन बनाये थे।

उन्होंने फिर से बेहतरीन बल्लेबाजी की तथा 60 गेंदों पर 99 रन बनाये लेकिन इसके बावजूद क्वेटा 186 रन के लक्ष्य के सामने आठ विकेट पर 161 रन ही बना पाया। इससे पहले पेशावर ने अनुभवी आलराउंडर शोएब मलिक (58) और हुसैन तलत (51) के अर्धशतकों की मदद से सात विकेट पर 185 रन बनाये थे। बेन कटिंग ने आखिरी क्षणों 14 गेंदों पर 36 रन की तूफानी पारी खेली। क्वेटा के तेज गेंदबाज नसीम शाह ने अपने 19वें जन्मदिन पर 27 रन देकर चार विकेट लिये।

संबंधित समाचार