अयोध्या: ओवरहेड टैंकों के पानी की होगी जांच, दूषित मिलने पर होंगे रिबोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। शहरवासियों को निगम प्रशासन शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराएगा। इसके लिए नगर के ओवरहेड टैंक पानी की शुद्धता की जांच कराई जाएगी। जांच में दूषित पानी पुष्टि होने पर उसे रिबोर कराया जाएगा। शुद्ध पानी देने पर ही ओवरहेड टैंक से सप्लाई होगी। इसके लिए शासन ने निकायों को भी निर्देश दिया है। नगर आयुक्त …

अयोध्या। शहरवासियों को निगम प्रशासन शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराएगा। इसके लिए नगर के ओवरहेड टैंक पानी की शुद्धता की जांच कराई जाएगी। जांच में दूषित पानी पुष्टि होने पर उसे रिबोर कराया जाएगा। शुद्ध पानी देने पर ही ओवरहेड टैंक से सप्लाई होगी। इसके लिए शासन ने निकायों को भी निर्देश दिया है। नगर आयुक्त विशाल सिंह की ओर से सोमवार से जांच के निर्देश दिए गए हैं।

नगर के लोगों को घरों तक पाइप लाइन पहुंचाकर पानी सप्लाई हो रही है। लेकिन पानी पीने योग्य है या नहीं इसकी जांच कराने के लिए शासन ने निर्देश दिया है। शासन के निर्देश पर निगम प्रशासन ने सभी ओवरहेड टैंक की पानी की जांच कराने के लिए जलकल लिपिक को जिम्मेदारी सौपी है। निकाय के जलकल लिपिक जल निगम के अवर अभियंता से मिलकर पानी की शुद्धता की जांच कराएंगे।

यदि जांच में टीडीएस का सही मानक नहीं मिला तो ओवरहेड टैंक की पानी सप्लाई तुरंत ठप कर दी जाएगी। पम्प का रिबोर कराया जाएगा। रिबोर के बाद फिर पानी की शुद्धता की जांच की जाएगी। पीने योग्य पानी मिलने पर ओवरहेड टैंक से पानी सप्लाई बहाल होगी।

निगम का दावा है कि ओवरहेड टैंक का पानी पाइप लाइन के माध्यम से करीब सभी घरों तक पहुंचाया गया है। ओवरहेड टैंक से सभी वार्डों में पानी सप्लाई हो रही है। ओवरहेड टैंक पानी की शुद्धता की जांच के लिए जलकल लिपिक को निर्देशित किया गया है। इसके लिए पार्षदों से भी सहयोग मांगा गया है।

यह भी पढ़े-अयोध्या: सात मार्च से चलेगा इंद्रधनुष अभियान, तैयारी शुरू

संबंधित समाचार