मुरादाबाद : नशेड़ी सिपाही ने ऑटो में छोड़ी सरकारी राइफल, युवक ने थाने पहुंचाई
मुरादाबाद, अमृत विचार। चुनावी ड्यूटी करने आया गाजियाबाद का सिपाही नशे की हालत में सरकारी रायफल ऑटो में छोड़ गया। दो दिन बाद एक युवक सरकारी रायफल को सिविल लाइन थाने में जमा कर दिया। गाजियाबाद का सिपाही मतदान में यूपी के लिए 14 फरवरी को मुरादाबाद आया था। 14 फरवरी की देर रात करीब …
मुरादाबाद, अमृत विचार। चुनावी ड्यूटी करने आया गाजियाबाद का सिपाही नशे की हालत में सरकारी रायफल ऑटो में छोड़ गया। दो दिन बाद एक युवक सरकारी रायफल को सिविल लाइन थाने में जमा कर दिया।
गाजियाबाद का सिपाही मतदान में यूपी के लिए 14 फरवरी को मुरादाबाद आया था। 14 फरवरी की देर रात करीब 12:15 बजे वह हरथला से ऑटो में सवार हुआ। बताया जाता है कि शराब के नशे में धुत सिपाही ने सरकारी रायफल ऑटो में छोड़ कर पीएसी तिराहे पर ऑटो से उतर गया। उसी ऑटो में सवार उत्तराखंड के जसपुर निवासी अभिषेक कौशिक में राइफल उतार ली और सिपाही को काफी आवाज दी। मगर नशे में धुत सिपाही ने उसकी एक नहीं सुनी और वहां से चला गया।
इस पर अभिषेक कौशल सरकारी रायफल को अपने घर अवंतिका कॉलोनी में ले गया। अभिषेक कांठ रोड स्थित टीवीएस शोरूम में फाइनेंस विभाग में कार्यरत है। बुधवार को अभिषेक कौशिक पीएसी में तैनात कांस्टेबल जगदीश के साथ सरकारी रायफल को लेकर सिविल लाइन थाने पहुंचा और उसे इंस्पेक्टर आरपी सिंह के हवाले कर दिया। इंस्पेक्टर आरके सिंह ने बताया की सदर कोतवाली थाने में राइफल गुम होने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। उन्होंने रायसेन मिलने की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी है।
