बरेली के लिए अच्छी खबर: जिले में घटने लगे कोरोना के मरीज, अब एक्टिव केस 200 से भी कम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेलीवासियों के लिए यह एक अच्छी खबर है। बरेली में अब कोरोना संक्रमण का कहर घटने लगा है। बीते 24 घंटों में बरेली में अभी तक केवल 4 कोरोना संक्रमित मरीजों की ही पुष्टि हुई है। ऐसा इस बार पांच महीनें बाद हुआ है। संक्रमित हुए सभी मरीजों को होम …

बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेलीवासियों के लिए यह एक अच्छी खबर है। बरेली में अब कोरोना संक्रमण का कहर घटने लगा है। बीते 24 घंटों में बरेली में अभी तक केवल 4 कोरोना संक्रमित मरीजों की ही पुष्टि हुई है। ऐसा इस बार पांच महीनें बाद हुआ है। संक्रमित हुए सभी मरीजों को होम आईसोलेशन में रखा गया है। उनकी लगातार देखभाल की जा रही है।

इस समय में195 एक्टिव केस
कोविड-19 सर्विलांस प्रभारी डा. अनुराग गौतम ने बताया कि इस समय जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या भी कम हुई है और अब एक्टिव केस दो सौ से कम हो गए हैं। जिले में इस समय 195 एक्टिव केस हैं। कोविड केस की रफ्तार कम होते देख यह कहा जा सकता है कि अब बरेली में जल्द ही कोरोना की रफ्तार थम सकती है।

इसे भी पढ़ें-

बरेली: रामगंगा नहाने गया युवक तैरने के चक्कर में डूबा, अभी तक नहीं लगा कोई सुराग

 

संबंधित समाचार