बुल्डोजर वाले बयान पर भाजपा विधायक को चुनाव आयोग ने थमाया नोटिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी चुनाव चरम पर है। चुनाव में जनता का ध्यान खींचने के लिए नेता तमाम तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। ऐसे में हमेसा विवादों में रहने वाले हैदराबाद के भाजपा विधायक टीराजा सिंह के एक विवादित बयान पर चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस जारी किया है। उन्हें वोटर्स को धमकी देने के एवज …

लखनऊ। यूपी चुनाव चरम पर है। चुनाव में जनता का ध्यान खींचने के लिए नेता तमाम तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। ऐसे में हमेसा विवादों में रहने वाले हैदराबाद के भाजपा विधायक टीराजा सिंह के एक विवादित बयान पर चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस जारी किया है। उन्हें वोटर्स को धमकी देने के एवज में ये नोटिस जारी हुआ है। 15 फरवरी को टीराजा सिंह ने एक वीडियो जारी किया था।

इस वीडियो में उन्होंने कहा था कि यूपी में अगर रहना हो तो योगी-योगी कहना होगा, नहीं तो यूपी छोड़कर भागना होगा। इस विवादित वीडियो के जारी होने के बाद उन्हें लोगों की आलोचना का सामा करना पड़ा था। उन्होंने आगे कहा था कि  यूपी में दूसरे फेज की पोलिंग हुई है और कुछ इलाकों में बहुत ज्यादा वोटिंग हुई। जो लोग योगी जी को पसंद नहीं करते उन्होंने भारी संख्या में घर से निकल कर मतदान किया है।

भाजपा विधायक टी राजा यहीं नहीं रुके, इसके आगे उन्होंने कहा, “जो लोग भाजपा को वोट नहीं करते, उनसे कहूंगा कि योगी जी ने हजारों जेसीबी और बुलडोजर मंगवा लिए हैं। ये सभी यूपी के लिए निकल चुके हैं। चुनाव के बाद ऐसे इलाकों को चिह्नित किया जाएगा जिन लोगों ने योगी जी को सपोर्ट नहीं किया है. पता है न जेसीबी और बुलडोजर का क्या इस्तेमाल होता है।”

भाजपा विधायक ने हिंदुओं से अपील की कि तीसरे चरण में भरपूर मतदान करें और बीजेपी को जिताएं. साथ ही कहा कि, उत्तर प्रदेश में रहना है, तो योगी-योगी कहना होगा, नहीं तो यूपी छोड़कर भागना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: अयोध्या: कुमारगंज अस्पताल के निकट मिले दो जिंदा व एक मृत अजगर, वन कर्मियों ने पकड़ा

संबंधित समाचार