पीलीभीत: छात्र आत्महत्या मामला-सहायक आयुक्त ने पहुंचकर शुरू की जांच, लिए बयान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीसलपुर,अमृत विचार। जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र के खुदकुशी करने के मामले में दूसरे दिन सहायक आयुक्त ने टीम के साथ पहुंचकर जांच पड़ताल की। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और कई छात्रों के बयान लिए। हॉस्टल में भी गए और बारीकी से देखा। उधर, पुलिस ने भी छात्र के मोबाइल नंबर को जुटाकर सीडीआर निलकवाई है। …

बीसलपुर,अमृत विचार। जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र के खुदकुशी करने के मामले में दूसरे दिन सहायक आयुक्त ने टीम के साथ पहुंचकर जांच पड़ताल की। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और कई छात्रों के बयान लिए। हॉस्टल में भी गए और बारीकी से देखा। उधर, पुलिस ने भी छात्र के मोबाइल नंबर को जुटाकर सीडीआर निलकवाई है। ताकि जांच को गति दी जा सके।

केंद्रीय जवाहर नवोदय विद्यालय ग्राम शिवपुरी नवदिया में मंगलवार दोपहर कक्षा 11 के छात्र लखीमपुर जिले के मोहम्मदी इलाके के निवासी आशीष कुमार वर्मा ने फंदा लगाकर जान दे दी थी। उसका शव हॉस्टल के कमरे में फंदे पर लटका मिला था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था।

इसकी जानकारी मिलने पर दूसरे दिन बुधवार को केंद्रीय नवोदय विद्यालय के आयुक्त ने सहायक आयुक्त जनार्दन उपाध्याय को लखनऊ से बीसलपुर भेजा। उनके साथ शाहजहांपुर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य एके शुक्ला और लखीमपुर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य पीएस मिश्रा भी आए थे। तीनों अधिकारियों ने कई बिंदुओं पर जांच की।

हॉस्टल में भी गए, वहां छात्र के सामान की भी जांच की। उसकी किताबों तक को खोलकर बारीकी से देखा गया। साथी छात्रों के एक-एक कर बयान दर्ज किए। वार्डन बीके सचान से लंबी बात चली। जिसमें छात्र के रहन-सहन आदि को लेकर भी जानकारी जुटाई।
प्रधानाचार्य मीनाक्षी रानी गुप्ता से भी छात्र के खुदकुशी करने को लेकर विस्तार से सवाल-जवाब किए गए।

टीम ने बताया कि जांच करने के बाद अपनी रिपोर्ट केंद्रीय जवाहर नवोदय विद्यालय लखनऊ कार्यालय में आयुक्त को दी जाएगी। उधर, पुलिस ने भी पड़ताल तेज कर दी है। सीओ प्रशांत सिंह ने बताया कि छात्र के पास मिले मोबाइल फोन की सीडीआर निकलवाई है। इससे पता लग सकेगा कि वह किसके संपर्क में था और किन-किन लोगों से उसकी बात हुई थी।

ये भी पढ़ें-

पीलीभीत: विवाहित प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी पहुंच गए हवालात

संबंधित समाचार