बरेली: पंचायत भवन निर्माण की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। बुधवार को उप निदेशक पंचायत ने कार्यालय में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में समीक्षा बैठक की, जिसमें उन्होंने पंचायत भवन निर्माण में धीमी प्रगति पर एडीओ पंचायत व पंचायत सचिव को सुधार नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। उप निदेशक पंचायत महेंद्र सिंह ने सबसे पहले सामुदायिक …

बरेली,अमृत विचार। बुधवार को उप निदेशक पंचायत ने कार्यालय में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में समीक्षा बैठक की, जिसमें उन्होंने पंचायत भवन निर्माण में धीमी प्रगति पर एडीओ पंचायत व पंचायत सचिव को सुधार नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

उप निदेशक पंचायत महेंद्र सिंह ने सबसे पहले सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन निर्माण और उसके सापेक्ष किए गए व्यय की समीक्षा की। उन्होंने ग्राम पंचायतों में सड़कों को गड्ढा मुक्त संबंधी कार्यों के साथ खाद के गड्ढों का निर्माण, गो आश्रय स्थलों पर वर्मी कंपोस्ट बनाए जाने, सरकारी हैंडपंपों की मरम्मत व रिबोर, सामुदायिक शौचालयों के निर्माण के लिए धनराशि की मांग आदि की समीक्षा की।

उन्होंने वित्तीय वर्ष 2018-19 से अब तक ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों में की गई धनराशि के उपभोग और कार्य पूर्ति प्रमाण पत्र की भी जानकारी ली। कहा कि सर्वोच्च प्राथमिकता वाली शासन की सभी योजनाओं का क्रियान्वयन शत-प्रतिशत पारदर्शिता और गुणवत्ता परक रूप में किया जाए, जिसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सामुदायिक शौचालय से लेकर पंचायत भवन निर्माण और पंचायतों में विकास कार्यों में शासकीय धनराशि की व्यय का लेखा-जोखा दुरुस्त रखा जाए।

ये भी देखें-

बरेली: जिले में पांच हजार नौनिहालों को लगेगा टीका

संबंधित समाचार