बरेली: सफेदपोश, आबकारी और पुलिस-प्रशासनिक अफसर भी जुड़े हैं सिंडिकेट से
बरेली,अमृत विचार। सहारनपुर के टपरी शराब फैक्ट्री से एक गेट पास पर दो ट्रक निकलवाने वाले गैंग में शामिल आबकारी के इंस्पेक्टर ने गिरफ्तारी के बाद कई राज खोले हैं। एसटीएफ लखनऊ द्वारा मंगलवार शाम हरदोई के चुंगी स्थित एक मकान से गिरफ्तार किए गए तत्कालीन आबकारी निरीक्षक अरविंद वर्मा पुत्र भैयालाल वर्मा ने ही …
बरेली,अमृत विचार। सहारनपुर के टपरी शराब फैक्ट्री से एक गेट पास पर दो ट्रक निकलवाने वाले गैंग में शामिल आबकारी के इंस्पेक्टर ने गिरफ्तारी के बाद कई राज खोले हैं। एसटीएफ लखनऊ द्वारा मंगलवार शाम हरदोई के चुंगी स्थित एक मकान से गिरफ्तार किए गए तत्कालीन आबकारी निरीक्षक अरविंद वर्मा पुत्र भैयालाल वर्मा ने ही मनोज जायसवाल को लखनऊ में अफसरों से सेटिंग कराने के लिए बुलाया था।
जिले का एक शराब कारोबारी मनोज को अपने साथ लखनऊ लेकर गया था लेकिन मनोज पकड़ा गया। इधर एसटीएफ अरविंद वर्मा से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में अरविंद वर्मा ने शराब सिंडिकेट से जुड़े महत्त्वपूर्ण राज उगले हैं।
इसमें बड़े-बड़े सफेदपोश, आबकारी, पुलिस महकमे के अलावा कई प्रशासनिक अफसर शामिल हैं, जिनकी सरपरस्ती में अवैध शराब का काला धंधा करने के साथ टपरी से अवैध रूप से एक बिल्टी पर दो-दो ट्रक पास कराए जा रहे थे। सीसीटीवी कैमरे ऑफ कर अवैध शराब बनाने से लेकर टैक्स चोरी के खेल को अंजाम दिया जाता था।
इस धंधे में और कौन लोग अभी शामिल हैं, इस बारे में भी अरविंद ने शराब माफिया का अफसरों, नेताओं से गठजोड़ की जानकारी दी है। आला अफसरों के पास पहुंचे शराब सिंडिकेट से जुड़े अहम सुराग पहुंच चुके हैं।
जिला पुलिस का अरविंद वर्मा या मनोज जायसवाल की गिरफ्तारी से कोई मतलब नहीं है। लखनऊ पुलिस की एसआईटी मामले की जांच कर रही है। एसटीएफ ने आरोपियों की गिरफ्तारी की है।
—रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
