अवैध शराब के खिलाफ आजमगढ़ प्रशासन ने चलाया अभियान, 90 दुकानों की हो रही प्रतिदिन चेकिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। अवैध शराब के कार्यवाही करने के आजमगढ़ जिला प्रशासन ने रणनीति बना ली है। जिला प्रशासन ने इससे निपटने के लिए जिले में तहसील स्तर पर आठ और जिला मुख्यालय पर एक छापेमारी टीम का गठन किया है। इस टीम में जिला प्रशासन, पुलिस और आबकारी विभाग के आला अधिकारी शामिल हैं, जो कि …

आजमगढ़। अवैध शराब के कार्यवाही करने के आजमगढ़ जिला प्रशासन ने रणनीति बना ली है। जिला प्रशासन ने इससे निपटने के लिए जिले में तहसील स्तर पर आठ और जिला मुख्यालय पर एक छापेमारी टीम का गठन किया है। इस टीम में जिला प्रशासन, पुलिस और आबकारी विभाग के आला अधिकारी शामिल हैं, जो कि संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश देकर अवैध शराब बरामद कर आरोपियों पर कार्रवाई कर रहे हैं।

बता दें कि जनवरी माह में यूपी के रायबरेली जिले में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद प्रदेश भर में अवैध शराब की बिक्री रोकने का अभियान चलाया गया है। जिला प्रशासन की इस टीम में गांव के चौकीदार से लेकर लेखपाल, बीट सिपाहियों तक को लगाया गया है, जो कि गांव और कस्बों में जाकर परचून की दुकानों से लेकर ढाबों पर बिकने वाली शराब के बारे में जिला प्रशासन को अवगत कराएंगे जिससे उन पर नजर रखी जा सके। इस अभियान का मुख्य मकसद जिले में अवैध शराब की बिक्री को रोकना है।

यह भी पढ़ें:-देहरादून: अक्षय कुमार को ब्रांड एंबेसडर बनाए जाना आचार संहिता का उल्लंघन, निर्वाचन आयोग ने दिए जांच के आदेश

संबंधित समाचार