प्रयागराज: प्रेमी से मिलने गई युवती की परिजनों ने की पिटाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज जिले से अजीबोगरीब खरबर सामने आई है। जहां एक युवती को प्रेमी से मिलने पीटा गया। जिसके बाद इलाके में खलबली मच गई। दरसअल बुधवार को एक युवती ने पुलिस को फोन कर बताया उस पर हमला किया गया है और उसके साथ मारपीट की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस …

प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज जिले से अजीबोगरीब खरबर सामने आई है। जहां एक युवती को प्रेमी से मिलने पीटा गया। जिसके बाद इलाके में खलबली मच गई। दरसअल बुधवार को एक युवती ने पुलिस को फोन कर बताया उस पर हमला किया गया है और उसके साथ मारपीट की गई है।

मौके पर पहुंची पुलिस को पारिवारिक विवाद बताया गया। आखिर में पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। बताया जा रहा है कि कीडगंज क्षेत्र की रहने वाली एक युवती वैलेंटाइन डे के दिन अपने प्रेमी से मिलने चली गई थी। उसी के साथ रातभर गायब थी। उसकी तलाश में परिजन परेशान थे।

बुधवार को उसके बारे में जानकारी मिली तो परिजन उसे लेने पहुंच गए। इस दौरान युवती के भाई ने उसकी पिटाई कर दी। इससे आहत युवती ने अपने घर वालों का नाम बताए बिना पुलिस को मारपीट और हमले की सूचना दे दी थी।

यह भी पढ़ें:-नागर विमानन मंत्रालय ने भारत-यूक्रेन के बीच उड़ानों की संख्या संबंधी प्रतिबंध हटाया

संबंधित समाचार