यूपी चुनाव 2022: सीएम योगी ने सपा को बताया अवसरवादी, कहा- बुंदेलखंड में हो रहा तीव्र गति से विकास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

झांसी। यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारक व सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गुरुवार को झांसी में मौजूद थे। सीएम योगी ने झांसी के बबीना में चुनावी सभा में संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) को अवसरवादी बताया और कहा कि भाजपा ने आप सभी लोगों के साथ हर संकट में खड़े …

झांसी। यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारक व सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गुरुवार को झांसी में मौजूद थे। सीएम योगी ने झांसी के बबीना में चुनावी सभा में संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) को अवसरवादी बताया और कहा कि भाजपा ने आप सभी लोगों के साथ हर संकट में खड़े होने के साथ ही उसका समाधान भी कराया है। बुंदेलखंड को पानी संकट से मुक्ति दी है। बुंदेलखंड में आज तीव्र गति से विकास हो रहा है। हर घर को पानी हर हाथ को काम हमारा लक्ष्य है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था को मजबूती देना हमारा लक्ष्य था। हम इसमें सफल भी रहे। उन्होंने कहा कि यह बुलडोजर कितना उपयोगी है, आप देख सकते हैं। इसने सुरक्षा का जो वातावरण दिया, इसी वातावरण का परिणाम है कि प्रदेश के एख करोड़ 61 लाख युवाओं को नौकरी और रोजगार उपलब्ध करवाया है।

यह भी पढ़ें:-केरल उच्च न्यायालय ने RTPCR जांच का शुल्क कम करने के खिलाफ दायर याचिका पर राज्य सरकार से मांगा जवाब

संबंधित समाचार