अमरोहा : एबीवीपी ने फूंका तमिलनाडु सरकार का पुतला, लावण्या केस में की सीबीआई जांच की मांग
अमरोहा, अमृत विचार। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने तमिलनाडु सरकार का पुतला फूंक कर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने मांग की है तमिल नाडु में हुए लावण्या केस में सीबीआई जांच की जाए और प्रदर्शन के बाद जेल भेजे गए एबीवीपी संगठन के पदाधिकारियों को जल्द रिहा किया जाए। गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता शहर …
अमरोहा, अमृत विचार। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने तमिलनाडु सरकार का पुतला फूंक कर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने मांग की है तमिल नाडु में हुए लावण्या केस में सीबीआई जांच की जाए और प्रदर्शन के बाद जेल भेजे गए एबीवीपी संगठन के पदाधिकारियों को जल्द रिहा किया जाए।
गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता शहर के गांधी मूर्ति चौराहे पर पहुंचे। यहां उन्होंने तमिल नाडु सरकार का पुतला फूंका और हाय हाय के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि 19 जनवरी को तमिलनाडु के स्कूल के हॉस्टल में ईसाई धर्म में परिवर्तन का विरोध कर रही छात्रा लावण्या की मृत्यु हो गई थी। इसके चलते एक वार्डन को भी आत्महत्या उकसाने के मामले में जेल भेजा गया था।
मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका डाली गई थी जिसके बाद तमिलनाडु की सरकार ने जांचने होने की मांग को लेकर याचिका डाली थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार की याचिका खारिज कर दिया गया और सीबीआई को जांच के आदेश दिए गए जिसके बाद तमिलनाडु सरकार ने सीबीआई जांच का विरोध किया इस दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
लेकिन तमिलनाडु सरकार ने भी कार्यकर्ताओं को जेल भेज दिया। गुरुवार को प्रदर्शन के बाद और पुतला फूंकने के बाद कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि तमिलनाडु में जेल भेजे गए सभी कार्यकर्ताओं को जल्द रिहा किया जाए और लवण केस में सीबीआई जांच की जाए दोषियों को जेल भेजा जाए।
