बहराइच: EVM में प्रत्याशियों के नाम और उनके निशान की सेटिंग शुरू, डीएम व एसपी ने लिया जायजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। विधानसभा चुनाव को लेकर गल्ला मंडी में EVM में प्रत्याशियों के नाम और उनके निशान की सेटिंग शुरू हो गई है। जिसका डीएम और एसपी ने जायजा लिया। विधानसभा सामान्य निर्वाचन को स्वतन्त्र, निष्पक्ष, सकुशल, निर्विघ्न एवं शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य जनपद में द्वितीय रेंडमाइजेशन का कार्य चल रहा है। इसके तहत …

बहराइच। विधानसभा चुनाव को लेकर गल्ला मंडी में EVM में प्रत्याशियों के नाम और उनके निशान की सेटिंग शुरू हो गई है। जिसका डीएम और एसपी ने जायजा लिया। विधानसभा सामान्य निर्वाचन को स्वतन्त्र, निष्पक्ष, सकुशल, निर्विघ्न एवं शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य जनपद में द्वितीय रेंडमाइजेशन का कार्य चल रहा है। इसके तहत कृषि उत्पादन मण्डी समिति सलारपुर में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों की तैयारी तथा कमिशनिंग व कैंडिडेट सेटिंग का कार्य प्रारम्भ हो गया है।

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के साथ गल्ला मण्डी परिसर पहुंच कर इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों में कैंडिडेट सेटिंग तथा कमिशनिंग कार्य का निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी मनोज, मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश कुमार मिश्रा, रिटर्निंग आफिसर्स व अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-गुरनाम भुल्लर और सोनम बाजवा की फिल्म ‘मैं वियाह नहीं करोना तेरे नाल’ का रोमांटिक गाना ‘जिन्ना जिन्ना’ हुआ रिलीज

संबंधित समाचार