रामपुर : पत्नी की हत्या में पति सहित दो गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। विवाहिता की हत्या के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने पति सहित दो लोगों को गिरफ्तार करने के बाद कार्रवाई कर दी है। बचे आरोपियों को पुलिस तलाश रही है। शहजादनगर थाना क्षेत्र के गांव मोबीनपुर का मझरा निवासी सुधा की दो साल पहले शादी सिविल लाइन थाना क्षेत्र के न्यू कालोनी …

रामपुर, अमृत विचार। विवाहिता की हत्या के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने पति सहित दो लोगों को गिरफ्तार करने के बाद कार्रवाई कर दी है। बचे आरोपियों को पुलिस तलाश रही है।

शहजादनगर थाना क्षेत्र के गांव मोबीनपुर का मझरा निवासी सुधा की दो साल पहले शादी सिविल लाइन थाना क्षेत्र के न्यू कालोनी निवासी सुरेश से हुई थी। सुधा के पांच माह की एक बच्ची भी थी। 15 फरवरी को सुधा की मौत हो गई थी। जानकारी मिलने के बाद मृतका के मायके वाले भी आ गए थे।

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इस मामले में मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति सहित छह लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। गुरुवार को सिविल लाइन पुलिस ने अनुप और पति सुरेश को गिरफ्तार करने के बाद कार्रवाई कर दी है।

ये भी पढ़ें:- मैनपुरी में गरजे अमित शाह, कहा- करहल से कर दो सपा का सफाया

संबंधित समाचार