Twitter Inc के नए CEO पराग अग्रवाल के घर खुशखबरी!
नई दिल्ली। Twitter Inc के नए CEO पराग अग्रवाल पैरेंटल लीव पर जाने की तैयारी में हैं। पराग अग्रवाल को माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट का सुपर बॉस बने हुए अभी लगभग तीन महीने ही हुए हैं। The Washington के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पराग अग्रवाल कुछ दिनों की पैरेंटल लीव पर जा रहे हैं। यानि …
नई दिल्ली। Twitter Inc के नए CEO पराग अग्रवाल पैरेंटल लीव पर जाने की तैयारी में हैं। पराग अग्रवाल को माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट का सुपर बॉस बने हुए अभी लगभग तीन महीने ही हुए हैं।
The Washington के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पराग अग्रवाल कुछ दिनों की पैरेंटल लीव पर जा रहे हैं। यानि पराग अग्रवाल के घर से फिर खुशखबरी मिलने वाली है, वह फिर से पिता बनने का सुख प्राप्त करेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो ट्विटर अपने कर्मचारियों को 20 हफ्ते तक का पैरेंटल लीव देता है लेकिन पराग इससे कम दिनों की ही छुट्टी लेंगे।
जानें कौन हैं पराग अग्रवाल
37 वर्षीय पराग अग्रवाल ने स्टैंडफोर्ड यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में पीएचडी की है। उन्होंने अपनी बैचलर डिग्री IIT-Bombay से प्राप्त की है। Jack Dorsey के कंपनी को अलविदा कहने के बाद पराग को ट्विटर का नया CEO चुना गया था ।
10 साल पहले ट्विटर से जुड़े पराग के सीईओ बनने पर भारत के हर नागरिक ने खुशी का जमकर इजहार किया था। लोगों सोशल मीडिया पर इसको लेकर काफी चर्चा की थी।
ये भी पढ़ें-
