पीलीभीत: मतदान प्रतिशत बढ़ाने को बांटे जाएंगे 4.50 लाख जागरूकता कार्ड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। इस बार विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रशासन की ओर से आवाह्न पत्र और मतदाता जागरूक कार्ड लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित करेंगे। इसके लिए प्रशासन की ओर से 4.50 लाख कार्ड बनवाए जा रहे हैं। जिनका घर-घर वितरण कराया जाएगा। इन कार्ड के माध्यम से लोगों …

पीलीभीत, अमृत विचार। इस बार विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रशासन की ओर से आवाह्न पत्र और मतदाता जागरूक कार्ड लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित करेंगे। इसके लिए प्रशासन की ओर से 4.50 लाख कार्ड बनवाए जा रहे हैं। जिनका घर-घर वितरण कराया जाएगा। इन कार्ड के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जाएगा।

जिले में 23 फरवरी को चार विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। इस बार मतदान में 14,40,310 होंगे। इनमें कुल पुरुष मतदाता 7,67,480 और महिला मतदाता की संख्या 672771 शामिल हैं। इस बार मतदान के लिए 1632 मतदेय स्थल और 969 मतदान केंद्र बने हैं। चुनाव आयोग ने प्रशासन को शत-प्रतिशत मतदान करने के निर्देश दिए हैं। इसलिए प्रशासन की ओर से हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। डीएम पुलकित खरे की ओर से मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए आवाह्न पत्र और जागरूकता पत्र बनाए जा रहे हैं।

जो घर-घर बांटे जाएंगे। इसके लिए 4.50 लाख आवाह्न और जागरूकता कार्ड छापवाएं जा रहे हैं। यह पत्र देखने में बिल्कुल शादी के कार्ड की तरह हैं। जिस तरह से लोग कार्ड देकर शादी में आने के लिए कहते हैं उसी तरह से डीएम के साथ जनता को निमंत्रण पत्र देकर मतदान करने के लिए आमंत्रित करेंगे। इसके लिए प्रशासन की ओर से गांधी स्टेडियम में इन कार्डों के माध्यम से भव्य रंगोली बनाई जाएगी। इसे ड्रोन से शूट किया जाएगा। इसके बाद डीएम के द्वारा यह कार्ड लोगों में वितरण किए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें-

पीलीभीत: गोलीकांड में नाम आते ही होमगार्ड की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने घर पर दी दबिश

 

 

संबंधित समाचार