बिजनौर: पति से हुए विवाद में पत्नी ने दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/मंडावर, अमृत विचार। क्षेत्र के गांव फजलपुर में बुधवार की रात एक महिला ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि महिला ने पति से विवाद के बाद यह कदम उठाया। मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। बुधवार देर शाम फजलपुर गांव निवासी …

बिजनौर/मंडावर, अमृत विचार। क्षेत्र के गांव फजलपुर में बुधवार की रात एक महिला ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि महिला ने पति से विवाद के बाद यह कदम उठाया। मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।

बुधवार देर शाम फजलपुर गांव निवासी सोनम देवी का उसके पति विकास से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जब परिवार के लोग सो गए तो सोनम भी अपने कमरे में चली गई। सुबह होने पर जब उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो उसके पति व परिवार के अन्य लोगों ने आवाज दी। काफी देर तक जब कमरे के भीतर से कोई जवाब नहीं आया तो उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया। भीतर देखा तो सोनम फांसी के फंदे पर लटकी हुई है। नजारा देख परिजनों की चीख निकल गई। मोहल्ले के लोग भी वहां जमा हो गए।

सोनम के पति ने घटना की जानकारी उसके मायके वालों को दी और शव नीचे उतार लिया। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने पुलिस बुला ली। इस दौरान उन्होंने सोनम को फांसी देकर मारने का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने पूछताछ करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि अभी तहरीर नहीं आई थी, लेकिन मामले में मृतक के ससुराल व मायके वालों में समझौते के प्रयास चल रहे हैं। हल्का इंचार्ज नरेश कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है, लेकिन अभी तहरीर नहीं आई है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष समझौता करने की फिराक में हैं।

संबंधित समाचार