बलिया: शिविर लगाकर 200 लोगों के बने आधार कार्ड
बलिया। जिले के नवकागांव ग्राम में शिविर लगाकर 200 ग्रामीणों के आधार कार्ड बनाए गए। गांव के पंचायत भवन के परिसर में डाक विभाग के द्वारा ये कैंप लगाया गया था। इसके साथ ही आधार कार्ड संशोधन का भी कार्य किया गया। आधार कार्ड कैंप लगने से ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने हर्ष का अनुभव …
बलिया। जिले के नवकागांव ग्राम में शिविर लगाकर 200 ग्रामीणों के आधार कार्ड बनाए गए। गांव के पंचायत भवन के परिसर में डाक विभाग के द्वारा ये कैंप लगाया गया था। इसके साथ ही आधार कार्ड संशोधन का भी कार्य किया गया। आधार कार्ड कैंप लगने से ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने हर्ष का अनुभव किया और बड़ी संख्या में पहुंचकर आधार कार्ड बनवाया।
बता दें कि इससे पूर्व आधार कार्ड बनवाने के लिए ग्रामीण विभिन्न डाक घरों के अलावा तहसील मुख्यालय में चक्कर लगा रहे थे। इसके अतिरिक्त छोटी बच्चियों के लिए सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाते भी खोले गए।
यह भी पढ़ें: ISL 2021-22 : आईएसएल के सेमीफाइनल और फाइनल मैचों की तारीखों का ऐलान, जानें कब से शुरू होगा टूर्नामेंट
