अमरोहा : विधायक को अपशब्द कहने व धमकी देने पर चार के खिलाफ मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हसनपुर/अमरोहा/अमृत विचार। भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी को अपशब्द कहने एवं धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। इस मामले में पुलिस ने चार नामजद समेत कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि गुर्जर समुदाय के कई युवकों ने नगर के मोहल्ला लालबाग स्थित …

हसनपुर/अमरोहा/अमृत विचार। भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी को अपशब्द कहने एवं धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। इस मामले में पुलिस ने चार नामजद समेत कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

बताया जा रहा है कि गुर्जर समुदाय के कई युवकों ने नगर के मोहल्ला लालबाग स्थित एक होटल के सामने मंगलवार रात विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह खड़गवंशी के बारे में अपशब्द कहे थे। उनकी गैर मौजूदगी में उन्हें गालियां भी दी गईं तथा युवकों ने काफी देर तक हंगामा भी किया था। किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

मामला संज्ञान में आने पर हसनपुर कोतवाली पुलिस ने ग्राम सतैड़ा ऐतवाली निवासी रोहित की तहरीर पर भूरा, विक्रम, कोशिंदर, विकास निवासी ग्राम तरौली व तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने नामजद आरोपियों के घर गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी सतीश चंद्र पांडे ने बताया कि वीडियो वायरल के आधार पर युवकों की शिनाख्त कर ली गई है। चार आरोपियों में से एक आरोपी की गिरफ्तारी की जा चुकी है और शेष आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : ISL 2021-22 : आईएसएल के सेमीफाइनल और फाइनल मैचों की तारीखों का ऐलान, जानें कब से शुरू होगा टूर्नामेंट

संबंधित समाचार