पीलीभीत: नो-केन में अभी तक 20 बार बंद हो चुकी चीनी मिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीसलपुर,अमृत विचार। किसान सहकारी चीनी मिल में समय से पर्ची न मिलने के कारण गुरुवार को आपूर्ति बाधित हो गई। सुबह 10 बजे नो-केन होने से मिल बंद हो गई। जो लगभग पांच घंटे बंद रही। जिसके पश्चात गन्ना आने के बाद पुनः प्रारंभ हो सकी। इस सत्र में चीनी मिल 20 बार से अधिक …

बीसलपुर,अमृत विचार। किसान सहकारी चीनी मिल में समय से पर्ची न मिलने के कारण गुरुवार को आपूर्ति बाधित हो गई। सुबह 10 बजे नो-केन होने से मिल बंद हो गई। जो लगभग पांच घंटे बंद रही। जिसके पश्चात गन्ना आने के बाद पुनः प्रारंभ हो सकी। इस सत्र में चीनी मिल 20 बार से अधिक बार बंद हो चुकी है।

बीसलपुर किसान सहकारी चीनी मिल इस सत्र में अभी तक लगभग 20 बार से अधिक बार नो-केन के कारण बंद हो चुकी है। यह स्थिति इसलिए है कि मिल प्रबंधन की लापरवाही के कारण अधिक इंडेंट जारी कर देने से किसानों को लंबी लंबी कतारें लगाना पड़ती है। कभी इंडेंट कम होने के कारण चीनी मिल को बंद करना पड़ता है।

गुरुवार को सुबह इंडेंट कम होने के कारण सुबह 10 बजे चीनी मिल ने पिराई कर दी। जिसके बाद लगभग 5 घंटे तक मिल बंद रही। मिल प्रशासन में जब खलबली मची तो तत्काल सेंटरों से गन्ना मंगवाकर चीनी मिल को पुनः शुरू कराया। किसानों का आरोप है कि मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी संतुलित इंडेट नहीं जारी करते हैं।

जिस वजह से किसान भी परेशान होता है और मिल को भी नो-केन में बंद रखा जाता है। किसानों ने मिल के जीएम से वार्ता कर संतुलित इंडेंट जारी कराने की अपील की है। मिल के महाप्रबंधक एस एल पाल ने बताया की इंडेट कम जारी होने के कारण आज मिल को बंद होने की स्थिति का सामना करना पड़ा। अब मिल सुचारू रूप से चल रही है। आगे गन्ना प्रबंधन इस बात का ध्यान रखेगा।

ये भी पढ़ें-

शादी न होने से युवक परेशान! रिश्ते नहीं आ रहे थे तो खेत में गया और खुद को लगा ली आग…

संबंधित समाचार