हरदोई: पुलिस को मिली सफलता, लाखों की लूट करने वाला शातिर लुटेरा गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। सगे भाइयों के साथ लाखों की लूट करने वाला शातिर लुटेरा पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसे नौरोज़पुर गांव के पास से गिरफ्तार किया गया। जामा तलाशी के दौरान उसके कब्ज़े से लूटे गए रुपए, मोबाइल और बिना नंबर की अपाचे बाइक बरामद की गई है। तीन लुटेरों ने दिया था बड़ी लूट को …

हरदोई। सगे भाइयों के साथ लाखों की लूट करने वाला शातिर लुटेरा पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसे नौरोज़पुर गांव के पास से गिरफ्तार किया गया। जामा तलाशी के दौरान उसके कब्ज़े से लूटे गए रुपए, मोबाइल और बिना नंबर की अपाचे बाइक बरामद की गई है।

तीन लुटेरों ने दिया था बड़ी लूट को अंजाम

बताते चलें कि शाहाबाद कोतवाली के नेवादा गांव निवासी अनुज कुमार पुत्र सत्यदेव 7 फरवरी को अपने भाई रजनीश राजन के साथ घर लौट रहा था। इसी बीच रास्ते में बाइक पर सवार तीन लुटेरों ने उसका बैग छीन लिया। बैग में 3,70000 रुपए, मोबाइल और पेमेंट मशीन रखी थी। लूट को अंजाम देने के बाद लुटेरे वहां से भाग निकले। पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट धारा 392 के तहत दर्ज करते हुए छान-बीन करते हुए लुटेरों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी।

शातिर किस्म का बताया जा रहा लुटेरा अलाउद्दीन

गुरुवार की सुबह नौरोज़पुर तिराहा पुलिया नौरोज़पुर गांव के पास से मझिला थाने के टुमुर्की निवासी अलाउद्दीन पुत्र शब्बीर को गिरफ्तार कर लिया। अलाउद्दीन काफी शातिर किस्म का बताया गया है। उसके पास से लूटा गया मोबाइल,30,330 रुपए और बिना नंबर वाली लाल रंग की अपाचे बाइक जिसे लूट करने मे इस्तेमाल किया गया था। बरामद की है।

अलाउद्दीन के खिलाफ शाहजहांपुर ज़िले के निगोही थाने में गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की जा चुकी है। साथ वही कई मामले भी दर्ज है। उसे गिरफ्तार करने में शाहाबाद कोतवाली के एसएचओ सुरेश कुमार मिश्र,एसएसआई इख्तियार हुसैन,एसआई विजय बहादुर, कांस्टेबिल तेज बहादुर, रजनीश कुमार और वसुधा मिश्रा शामिल रही। एसपी राजेश द्विवेदी ने शातिर लुटेरे को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम की पीठ थपथपाई।

यह भी पढ़ें: रामपुर: कानपुर चुनाव ड्यूटी करने जा रहे बाइक सवार दरोगा को ट्रैक्टर ट्राली ने रौंदा, हालत गंभीर

संबंधित समाचार