अमरोहा : 49 दिन बाद खुले परिषदीय स्कूल, कोरानो नियमों के पालन के साथ संचालित हुईं कक्षाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। ठंड के प्रकोप और कोरोना संक्रमण के चलते बंद हुए परिषदीय स्कूलों में गुरुवार को लंबे समय बाद कक्षाओं का संचालन शुरू हुआ। कोरोना गाइडलाइन का पालन कर स्कूलों को खोला गया। छात्र-छात्राएं मॉस्क लगाकर स्कूल पहुंचे। कक्षाओं में शारीरिक दूरी का पालन भी कराया गया। शासन के आदेश पर 31 दिसंबर …

अमरोहा, अमृत विचार। ठंड के प्रकोप और कोरोना संक्रमण के चलते बंद हुए परिषदीय स्कूलों में गुरुवार को लंबे समय बाद कक्षाओं का संचालन शुरू हुआ। कोरोना गाइडलाइन का पालन कर स्कूलों को खोला गया। छात्र-छात्राएं मॉस्क लगाकर स्कूल पहुंचे। कक्षाओं में शारीरिक दूरी का पालन भी कराया गया।

शासन के आदेश पर 31 दिसंबर को परिषदीय स्कूलों को बंद कर दिया गया था। गुरुवार को 49 दिन बाद कक्षा एक से पांच तक के प्राथमिक स्कूलों में पठन-पाठन शुरू हुआ। बच्चों को शारीरिक दूरी का पालन कराते हुए कक्षाएं संचालित कराईं। इससे छात्र-छात्राओं संग अभिभावक और शिक्षक भी उत्साहित नजर आए। कोरोना के बढ़ते संक्रमण व ठंड के चलते स्कूल बंद होने के कारण काफी स्कूलों ने ऑनलाइन कक्षाएं चलाई थीं। अभिभावकों की मानें तो ऑनलाइन कक्षाओं से छात्र-छात्राओं को फायदा नहीं हुआ।

अब कोरोना नियंत्रण के बाद सरकार ने कोरोना नियमों का पालन कर स्कूल खोलने के निर्देष दिए हैं। कक्षा 9 से 12 तक के निजी और सरकारी स्कूलों को पहले ही खोल दिया गया था। अब जैसे ही कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हुई तो सरकार ने प्राथमिक विद्यालयों को भी खोलने के निर्देष दिए। स्कूलों को खोलने से पहले सैनिटाइजेशन कराया गया। बच्चे मॉस्क पहनकर स्कूल पहुंचे।

मिड्डे मील का भी किया गया वितरण
लंबे समय के बाद स्कूल पहुंचे बच्चों को नियमानुसार मिड डे मील का भी वितरण किया गया। हालांकि, पहले दिन कम संख्या में ही बच्चे स्कूल में पहुंचे। पहले जैसे मैन्यू के अनुसार ही बच्चों को मिड डे मील दिया गया।

कोरोना नियमों का पालन कर प्राथमिक स्कूलों में कक्षाएं संचालित कराईं गई हैं। गुरुवार को पहले दिन बच्चों की संख्या कम रही। लेकिन, बच्चों के स्कूल पहुंचने पर फिर से रौनक लौटी है।
चंद्रशेखर, बीएसए

संबंधित समाचार