सपने में ही बनेगी सपा की सरकार: डॉ. दिनेश शर्मा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। भिनगा में गुरुवार को प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार सिर्फ सपने में ही बनेगी। प्रथम और द्वितीय चरण के मतदान से साफ हो गया है। भीड़ देखकर खुश हुए डिप्टी सीएम श्रावस्ती जिले …

बहराइच। भिनगा में गुरुवार को प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार सिर्फ सपने में ही बनेगी। प्रथम और द्वितीय चरण के मतदान से साफ हो गया है।

भीड़ देखकर खुश हुए डिप्टी सीएम

श्रावस्ती जिले के भिनगा विधान सभा से भाजपा ने प्रदेश उपाध्यक्ष पदम सेन चौधरी को प्रत्याशी बनाया है। गुरुवार भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा सभा को संबोधित करने पहुंचे। भीड़ देखकर उप मुख्यमंत्री काफी खुश दिखे। उन्होंने सरकार की योजना के बारे में बताया। इसके बाद अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। डिप्टी सीएम ने कहा कि इस बार भाजपा को वर्ष 2017 चुनाव से अधिक सीट मिलेगी।

जनता ने विफल की विपक्ष की रणनीति

उन्होंने कहा कि जनता ने पहले और द्वितीय चरण के चुनाव में साफ कर दिया है कि भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि सपा, कांग्रेस और बसपा ने मिलकर भाजपा को हराने की रणनीति बनाई थी, वह पूरी तरह से जनता ने विफल कर दिया है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा सरकार बनाने का सपना अखिलेश यादव देख रहे हैं। लेकिन सपने में ही उनकी सरकार बनेगी, धरातल पर भाजपा ही सरकार बनाएगी।

दिनेश शर्मा ने कहा कि एआईएमआईएम भी चुनाव में वोट कटवा है। पहले सपा के साथ न करते हुए भी अब बैक डोर से सुहासपा से गठबंधन कर चुनाव जीतने का सपना देख रहे हैं, लेकिन कुछ सफल नहीं होने वाला है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष पदम सेन चौधरी, रणवीर सिंह, विधायक रामफेरन पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।

अखिलेश पर कसा तंज

सभा को सम्बोधित करते हुए डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने अखिलेश यादव पर तंज़ कसते हुए कहा कि सपने देखना अच्छी बात है। लेकिन ये बात जान लें कि जो सोवत है वो खोवत है।

यह भी पढ़ें: नैनीताल: सरकार बताए, राज्य में कितने सांसदों, विधायकों पर आपराधिक मुकदमे

संबंधित समाचार