हरदोई: भाजपा प्रत्याशी की गाड़ी से बरामद हुए पर्चे और झंडे, चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से कराने और आदर्श आचार संहिता का पूरी तरह से पालन कराने के लिए जगह-जगह पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच भाजपा प्रत्याशी की गाड़ी से पर्चे और झंडे बरामद करते हुए मजिस्ट्रेट ने उसके ड्राइवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताते चलें कि चुनाव …

हरदोई। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से कराने और आदर्श आचार संहिता का पूरी तरह से पालन कराने के लिए जगह-जगह पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच भाजपा प्रत्याशी की गाड़ी से पर्चे और झंडे बरामद करते हुए मजिस्ट्रेट ने उसके ड्राइवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बताते चलें कि चुनाव आयोग के निर्देश पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में मजिस्ट्रेट व पुलिस टीम लगातार जुटी हुई है। कोई भी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए पकड़ा जाता है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है।

इसी कड़ी में हरदोई -बिलग्राम रोड पर एक ड्राइवर को नियमों का उल्लंघन करना महंगा साबित हुआ। मजिस्ट्रेट जितेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि गुरुवार को हरदोई -बिलग्राम रोड पर फर्दापुर के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक बोलेरो वहां से गुजरी।

जिसमें तलाशी के दौरान देखा गया 159 बिलग्राम-मल्लावां विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी आशीष उर्फ आशु के नाम से पर्चे व झंडे बरामद किए गए। बरामद हुई प्रचार सामग्री को बोरी में सील कर दिया गया। इसके बाद मजिस्ट्रेट श्री चौहान ने गाड़ी के ड्राइवर अरुण दीक्षित निवासी फतियापुर थाना सुरसा के खिलाफ कोतवाली शहर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें: बाराबंकी: पूर्व विधायक राज लक्ष्मी वर्मा ने कांग्रेस को दिया झटका, सपा में हुईं शामिल

संबंधित समाचार