लखनऊ: सोशल मीडिया पर अब भूलकर भी न करें शस्त्र प्रदर्शन, पुलिस लेगी यह एक्शन…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। विधानसभा चुनाव-2022 को लेकर दो चरणों में प्रदेश के 20 जिलों में अबतक मतदान हो चुके हैं। कुल सात चरणों में मतदान होने हैं। राजधानी समेत कई जिलों में अबतक आदर्श आचार संहिता लगी हुई है। ऐसे में आचार संहिता में शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर पुलिस की सख्ती बढ़ा दी गई है। …

लखनऊ। विधानसभा चुनाव-2022 को लेकर दो चरणों में प्रदेश के 20 जिलों में अबतक मतदान हो चुके हैं। कुल सात चरणों में मतदान होने हैं। राजधानी समेत कई जिलों में अबतक आदर्श आचार संहिता लगी हुई है। ऐसे में आचार संहिता में शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर पुलिस की सख्ती बढ़ा दी गई है। लगातार वाहन चेकिंग लगाकर हथियारों को बरामद किया जा रहा है। अब सोशल मीडिया पर भी भूल कर शस्त्र प्रदर्शन मत करना।

लगन को लेकर मुख्यालय से कंट्रोल रूम को निर्देश जारी

आचार संहिता के दौरान इन दिनों लगन सीजन भी काफी तेज है। शादी समारोह के दौरान शस्त्र प्रदर्शन करने के मामले बहुतायत में होते हैं। ऐसे में इस बार लगन सीजन को देखते हुए पुलिस मुख्यालय की ओर से सोशल मीडिया डेस्ट एंड सेंट्रल कंट्रोल रूम को निर्देशित किया गया है। कंट्रोल रूम को विभिन्न सोशल मीडिया पर शस्त्र प्रदर्शन करते हुए पोस्ट करने वालों को ट्रेस करने और संबंधित थाना से समन्वय स्थापित करते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

दो मामले प्रकाश में

हाल ही में सोशल मीडिया पर शस्त्र प्रदर्शित करती हुई फोटो शेयर करने के मामले में सोशल मीडिया डेस्ट एंड कंट्रोल रूम के माध्यम से दो लोगों पर कार्रवाई की जा चुकी है। एक ठाकुरगंज इलाके में इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने वाले युवक को गिरफ्तार किया गया है। वहीं मड़ियांव थाना क्षेत्र के एक अन्य युवक को फेसबुक पर पिस्टल के साथ फोटो शेयर करने पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: बरेली: बकाये पर निगम ने की मॉडल टाउन और राजेंद्र नगर में कार्रवाई

संबंधित समाचार