बरेली: अवंतीबाई में 18 से शुरू होगा युवा महोत्सव ‘उमंग’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार।  रानी अवंतीबाई महिला महाविद्यालय में युवा महोत्सव ‘उमंग ‘ का आयोजन 18 से 23 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। इसके अंतर्गत वार्षिक क्रीड़ा समारोह व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में इच्छुक छात्राएं भाग ले सकती हैं। 17 फरवरी को निबंध , 21 फरवरी को ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग, रंगोली, आशुवाद , 22 …

बरेली,अमृत विचार।  रानी अवंतीबाई महिला महाविद्यालय में युवा महोत्सव ‘उमंग ‘ का आयोजन 18 से 23 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। इसके अंतर्गत वार्षिक क्रीड़ा समारोह व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में इच्छुक छात्राएं भाग ले सकती हैं।

17 फरवरी को निबंध , 21 फरवरी को ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग, रंगोली, आशुवाद , 22 फरवरी को केश सज्जा , लोकगीत , नुक्कड़ नाटक और 23 फरवरी को मेहंदी, प्रश्नोत्तरी, नृत्य, सुर संगम प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 23 फरवरी को ही पुरस्कार का वितरण किया जाएगा। प्रतिभागी छात्राओं को अपने वैक्सीन प्रमाण पत्र की छाया प्रति लानी होगी।

उमंग के तहत 18 फरवरी को 100 व 200 मीटर दौड़, गोला फेंक, चक्का फेंक और ऊंची कूद आयोजित की जाएगी। 19 फरवरी को 400 मीटर दौड़, भाला रिले दौड़, लंबी कूद आयोजित की जाएगी।

ये भी पढ़ें-

बरेली: रामलीला सभा मे नही बन पाई आम सहमति

संबंधित समाचार