लखनऊ: सिरफिरे लुटेरे ने रिटायर्ड बैंककर्मी को घर में घुसकर उतारा मौत के घाट, फोड़ डाली आंख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मड़ियांव थानांतर्गत एसबीआई कॉलोनी में गुरुवार शाम अज्ञात लुटेरे ने घर में घुसकर रिटायर्ड बैंक कर्मी की नृशंस तरीके से चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। अमानवीयता की हदें पार करते हुए हत्यारे ने 74 वर्षीय बुजुर्ग को चाकुओं से गोद डाला, कलाई की नसें काट दीं और तो और खुद की पहचान छिपाने …

लखनऊ। मड़ियांव थानांतर्गत एसबीआई कॉलोनी में गुरुवार शाम अज्ञात लुटेरे ने घर में घुसकर रिटायर्ड बैंक कर्मी की नृशंस तरीके से चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। अमानवीयता की हदें पार करते हुए हत्यारे ने 74 वर्षीय बुजुर्ग को चाकुओं से गोद डाला, कलाई की नसें काट दीं और तो और खुद की पहचान छिपाने के लिए बुजुर्ग की दोनों आंखें चाकू घोप के फोड़ दीं।

मामले के संज्ञान में आने पर कमिश्नर डीके ठाकुर भी घटना स्थल पर पहुंचे और परिजनों से बात की। मामले की जांच को लेकर कमिश्नर ने डीसीपी उत्तरी के नेतृत्व में सीसीटीवी टीम, सर्विलांस टीम व धरपकड़ टीम का गठन किया है। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक एसबीआई कॉलोनी निवासी ललित मोहन पांडेय (74) एसबीआई बैंक से डिप्टी मैनेजर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वे अपनी पत्नी प्रीति पांडे के साथ रहते थे। जबकि बेटा निशित पुणे में नौकरी करता है और बेटी विवाहोपरांत अमेरिका में रहती है। रोजमर्रा की तरह प्रीति पांडेय शाम में टहने के लिए बाहर निकली हुई थीं। जब वे लौटीं तो ललित मोहन का शव फर्श पर लिटा हुआ पाया। इसके बाद उन्होंने पुलिस का सूचित किया।

लूट का विरोध करने में हत्या की आशंका, सीसीटीवी फुटेज बरामद

कमिश्नर डीके ठाकुर ने बताया कि घर के बाहर का एक सीसीटीवी फुटेज बरामद हुआ है। फुटेज में एक ही व्यक्ति घर के अंदर जाता दिखाई दे रहा है। घर के अंदर भी काफी सामान बिखरा हुआ मिला है। कुछ लुटा है कि नहीं, अबतक इसका पता नहीं चल सका है। संभवत: लूट का विरोध करने के कारण हत्या की गई है। पुलिस जल्द ही अपराधी को गिरफ्तार करेगी।

यह भी पढ़ें: कुशीनगर: नेबुआ नौरंगिया हादसे के बाद जागा प्रशासन, सीएचसी के लापरवाह कर्मचारियों पर की यह कार्रवाई…

संबंधित समाचार