बरेली: महिला के पर्स से जेवर और नकदी चुराने वाली चोरनी गई जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। शादी में जा रही महिला के पर्स से जेवर और नकदी चोरी करने वाली दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी का सामान भी मिला है। बताया जाता है कि यह चोरी करने वाली महिलाएं इससे पहले भी कई जेबकतरी की घटनाओं को अंजाम दे चुकी है। बुधवार …

बरेली,अमृत विचार। शादी में जा रही महिला के पर्स से जेवर और नकदी चोरी करने वाली दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी का सामान भी मिला है। बताया जाता है कि यह चोरी करने वाली महिलाएं इससे पहले भी कई जेबकतरी की घटनाओं को अंजाम दे चुकी है।

बुधवार को भुता की रहने वाली कंचन पति शिवम, बहन राधा और जीजा के साथ हरदोई में अपने भाई की शादी में जा रही थी। बस में भीड़ अधिक होने की वजह से राधा, कंचन और उसके पति शिवम बाद में बस में चढ़ रहे थे। इसी बीच तीन महिलाएं उनके पीछे बस में चढ़ी और बाद में उतर गई। इस बीच जब कंचन ने अपना पर्स देखा तो उनके पर्स की चैन खुली हुई थी।

उसमें से सोने की झुमकी, पायल, अंगूठी और करीब 1500 रुपए भी गायब थे। कंचन ने इसकी यह देखकर शोर मचा दिया तो मौके पर मौजूद पुलिस ने दो महिलाओं को दबोच लिया। उनसे पूछताछ की गई तो पता चला की वह महाराष्ट्र की रहने वाली है और मिलक में किराये पर रहती है। पुलिस को उनके पास से चोरी का सामान भी मिला है। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया।

संबंधित समाचार