बरेली: पंचायत भवन न बनवाने पर जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई
बरेली,अमृत विचार। जिले में पंचायत भवन के निर्माण की प्रगति काफी सुस्त है। चुनाव के चलते यह कार्य ठंडे बस्ते में पड़ गया था। पंचायत भवन के निर्माण में जिम्मेदारों की ओर से लापरवाही बरती जा रही है। इसको लेकर उप निदेशक पंचायत ने सभी एडीओ पंचायत व ग्राम प्रधान को निर्धारित समय के अंदर …
बरेली,अमृत विचार। जिले में पंचायत भवन के निर्माण की प्रगति काफी सुस्त है। चुनाव के चलते यह कार्य ठंडे बस्ते में पड़ गया था। पंचायत भवन के निर्माण में जिम्मेदारों की ओर से लापरवाही बरती जा रही है। इसको लेकर उप निदेशक पंचायत ने सभी एडीओ पंचायत व ग्राम प्रधान को निर्धारित समय के अंदर निर्माण कार्य पूरा किये जाने के आदेश दिए हैं। अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई की चेतावनी दी है।
डीपीआरओ धर्मेंद्र कुमार ने जिले में हो रहे पंचायत भवनों के निर्माण कार्य का स्थलीय सत्यापन कराना शुरू कर दिया है। सत्यापन के दौरान खामियां पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने बताया कि पंचायत भवन कंप्यूटर से लैस रहेगा, जिससे कोई भी जानकारी एक क्लिक से ग्रामीणों को मिल जाएगी।
सभी जिम्मेदारों को एक पखवाड़े के अंदर पंचायत भवनों का निर्माण कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। भौतिक सत्यापन के दौरान पंचायत भवन के निर्माण में खामियां पाई जाएंगी तो संबंधित के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें-
