बरेली: विपक्षी पार्टी को वोट देने पर युवक को पीटा
बरेली, अमृत विचार। दबंगों ने विपक्षी पार्टी को वोट देने पर एक युवक को पीटा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस से शिकायत की गई, मगर कार्रवाई नहीं हुई। अब पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की है। मीरगंज क्षेत्र के गुलड़िया गांव के संजय कुमार ने बताया कि गांव के …
बरेली, अमृत विचार। दबंगों ने विपक्षी पार्टी को वोट देने पर एक युवक को पीटा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस से शिकायत की गई, मगर कार्रवाई नहीं हुई। अब पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की है।
मीरगंज क्षेत्र के गुलड़िया गांव के संजय कुमार ने बताया कि गांव के पूर्व प्रधान ने उसे साथियों के साथ मिलकर रास्ते में रोक लिया। उसके साथ गाली-गलौच करते हुए विपक्षी पार्टी को वोट दिए जाने पर मारपीट की। पीड़ित ने बताया कि वह हार्ट का मरीज है। आरोपी कभी भी उसके साथ कोई घटना को अंजाम दे सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
