सीतापुर: सपा प्रत्याशी के बिगड़े बोल, कहा- सेवता विधानसभा क्षेत्र में आकर गुंडई करेंगे… हमसे बड़े गुंडे हैं?
सीतापुर। चुनावी सरगर्मियां चरम पर हैं। चुनाव जीतने के लिए प्रत्याशी ओछी हरकतों पर उतरते नजर आ रहे हैं। गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो से सेवता विधान सभा क्षेत्र के सपा उम्मीदवार चर्चा में हैं। पूर्व विधायक व सपा के सेवता विधानसभा से उम्मीदवार महेंद्र सिंह झीनबाबू भरी सभा में बोले, हमसे …
सीतापुर। चुनावी सरगर्मियां चरम पर हैं। चुनाव जीतने के लिए प्रत्याशी ओछी हरकतों पर उतरते नजर आ रहे हैं। गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो से सेवता विधान सभा क्षेत्र के सपा उम्मीदवार चर्चा में हैं। पूर्व विधायक व सपा के सेवता विधानसभा से उम्मीदवार महेंद्र सिंह झीनबाबू भरी सभा में बोले, हमसे बड़े गुंडे हैं? सपा के प्रत्याशी के बिगड़े बोल की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। हालांकि वायरल वीडियो को लेकर सपा प्रत्याशी अपने अपनी सफाई भी दी है।
दरअसल रेउसा इलाके में गोल्डन लॉन में मंगलवार को मौर्य समाज का एक कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में सपा के उम्मीदवार महेंद्र सिंह झीनबाबू को भी बुलाया गया था। वहां पूर्व विधायक ने लोगों को संबोधित किया। इस संबोधन के बीच उनके बोल बिगड़ गए। पूर्व विधायक बोले, सेवता के जो मौजूदा विधायक इस समय हैं, उनको नहीं पता होगा, लेकिन जो हमारी उम्र के लोग हैं, जो हमको जानते हों, कि इनके ऐसे गुंडे हमारे क्षेत्र में जाने कहां-कहां घूमते हैं। सेवता विधानसभा क्षेत्र में आकर गुंडई करेंगे?
पूर्व विधायक बोले, हमसे बड़े गुंडे हैं? सपा के प्रत्याशी को यह कहते हुए लोगों ने वीडियो के रूप में मोबाइल में कैद कर लिया। जिसके बाद गुरुवार को पूर्व विधायक के बिगड़े बोल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि इस वायरल वीडियो को लेकर सपा प्रत्याशी ने अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा कि हमारे कहने का आशय यह था कि हमारे क्षेत्र में जनता को कोई परेशान करने का काम करेगा, गुंडई करने का काम करेगा, दिक्कतें पैदा करेगा तो हम उसको उसी की भाषा में जवाब देने का काम करेंगे।
