यूपी चुनाव 2022: अखिलेश का भाजपा पर पलटवार, कहा- परिवारवाला ही परिवारों का दर्द समझ सकता है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जालौन। यूपी विधानसभा चुनाव में तीसरे फेज की वोटिंग से पहले सभी सियासी दल अपने उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल बनाने के लिए जुटे हुए है। इसी कड़ी में आज समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया व सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज शुक्रवार को प्रचार के अंतिम दिन जालौन के माधौगढ़ पहुंचे है। यहां …

जालौन। यूपी विधानसभा चुनाव में तीसरे फेज की वोटिंग से पहले सभी सियासी दल अपने उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल बनाने के लिए जुटे हुए है। इसी कड़ी में आज समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया व सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज शुक्रवार को प्रचार के अंतिम दिन जालौन के माधौगढ़ पहुंचे है।

यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए बिना नाम लिए मुख्यमंत्री योगी पर हमला किया। और कहा है कि परिवारवाला ही परिवारों का दर्द समझ सकता है। उन्होंने महंगाई, विकास और नोटबंदी पर भाजपा को घेरा और कहा कि पहले और दूसरे चरण के मतदान के रुझान के बाद गर्मी निकालने की बात कहने वाले ठंडे पड़ गए हैं।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: डाक से पहुंचे 1399 वोट, बुजुर्गों और दिव्यांगों को भी दी गई हैं सुविधाएं

संबंधित समाचार