यूपी चुनाव: मेरठ में बढ़े 67 हजार वोटर लेकिन घटा मतदान प्रतिशत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ। यूपी के मेरठ जिले में बीते 10 फरवरी को विधानसभा चुनाव संपन्न हो गया। पिछले सत्र यानी 2017 के मुकाबले इस बार मतदान का प्रतिशत जिले की हर विधानसभा सीट पर कम ही रहा। मतदाताओं की संख्या अधिक रहने के बाद भी कैंट विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम मतदान हुआ। लेकिन मतदान प्रतिशत कम …

मेरठ। यूपी के मेरठ जिले में बीते 10 फरवरी को विधानसभा चुनाव संपन्न हो गया। पिछले सत्र यानी 2017 के मुकाबले इस बार मतदान का प्रतिशत जिले की हर विधानसभा सीट पर कम ही रहा। मतदाताओं की संख्या अधिक रहने के बाद भी कैंट विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम मतदान हुआ। लेकिन मतदान प्रतिशत कम होने के बाद भी इस बार मतदान करने वालों की संख्या बढ़ी है। पूर्व के चुनाव के मुकाबले इस बार 67 हजार से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

कई चौंकाने वाले आंकड़ें

जिले के सभी सातों विधानसभा क्षेत्र के 2962 मतदेय स्थलों की समीक्षा करें तो कई चौंकाने वाले आंकड़े सामने आते हैं। कई बूथों पर जहां मतदान के फीसद ने रिकार्ड कायम किया, वहीं कुछ मतदान केंद्र ऐसे भी रहे जहां मतदान का फीसद दो से पांच के बीच रहा। यहां मतदान करने के लिए मतदाता अपने घर से बाहर ही नहीं निकले।

वर्ष 2017 में हुए चुनाव के दौरान जनपद में कुल 16.30 लाख से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था और मतदान 66.64 फीसद रहा था। इस बार पूर्व के चुनाव के मुकाबले 67,650 अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग हर विधानसभा सीट पर किया। लेकिन इस बार मतदान 64.67 फीसद ही रहा।

यह भी पढ़ें:-युक्रेन-रूस संकट पर बैठक करेंगे जो बाइडेन, फ्रांस-जर्मनी सहित कई देश होंगे शामिल

संबंधित समाचार