कानपुर: सपा विधायक ने लांघी मर्यादा, सुंदर कांड पर बोले- मेरी पत्नी सुंदर और मैं करता हूं कांड
लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव में दो चरण की वोटिंग के बाद सियासी सरगर्मी और बढ़ गई है। चुनाव में प्रचार में लगे नेता मर्यादा भी लांघ रहे हैं और एक से बढ़कर एक विवादित बयान दे रहें है। इसी कड़ी में अब कानपुर के आर्यनगर से सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने बीते गुरुवार को रोड …
लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव में दो चरण की वोटिंग के बाद सियासी सरगर्मी और बढ़ गई है। चुनाव में प्रचार में लगे नेता मर्यादा भी लांघ रहे हैं और एक से बढ़कर एक विवादित बयान दे रहें है। इसी कड़ी में अब कानपुर के आर्यनगर से सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने बीते गुरुवार को रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बयान देते समय बेशर्मी से रामायण के सुंदर कांड की व्याख्या की।
सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने इस दौरान दौरान सीएम योगी के वस्त्रों पर कटाक्ष करते हुए बेशर्मी से सुंदर कांड की व्याख्या की। उन्होंने कहा कि आज मेरी वैवाहिक वर्ष गांठ की सिल्वर जुबली है। मैंने इस मौके पर सुंदर कांड करवाया तो मेरे मित्र बोलने लगे कि सुंदर कांड क्यों करवाया, कहीं घूमने-फिरने जाते। विधायक ने कहा कि मैंने मित्रों से कहा कि मेरी पत्नी सुंदर है और मैं कांड करता रहता हूं, इसलिए मैंने सुंदर कांड करवाया है।
वह इतने पर ही नहीं रुके और सामने खड़े लोगों से कहा कि आप की पत्नी भी तो काफी सुंदर हैं। उन्होंने कहा कि आप सब लोगों ने तो मेरी पत्नी को देखा ही है, वह काफी सुंदर है। आजकल तो घर-घर जा रही है। जिसने नहीं देखा है तो देख लेना, लेकिन कुछ ऐसा-वैसा मत कर देना, नहीं तो मैं कांड कर दूंगा।
यह भी पढ़ें:-जम्मू-कश्मीर को लेकर अमित शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक, आर्मी चीफ एमएम नरवणे भी हुए शामिल
