अयोध्या: तीन दिन की छुट्टी लेकर चार माह से गायब दो सिपाही अब हुए निलंबित, पुलिस लाइन में थे तैनात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। सितंबर में तीन दिन की छुट्टी लेकर चार महीने तक ड्यूटी से गायब दो पुलिस कर्मियों पर अब जाकर विभाग ने कार्रवाई की है। देर से जागे पुलिस प्रशासन ने दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया और उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए। मुख्य आरक्षी आशु सिंह व शिव वरदान सिंह की …

अयोध्या। सितंबर में तीन दिन की छुट्टी लेकर चार महीने तक ड्यूटी से गायब दो पुलिस कर्मियों पर अब जाकर विभाग ने कार्रवाई की है। देर से जागे पुलिस प्रशासन ने दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया और उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए।
मुख्य आरक्षी आशु सिंह व शिव वरदान सिंह की ड्यूटी पुलिस लाइन में थी। आशु ने 12 सितंबर 2021 को तीन दिन का अवकाश स्वीकृत कराया था।

वहीं शिव वरदान ने भी इसी महीने में 28 तारीख को तीन दिन का अवकाश मंजूर कराया था। दोनों ही अवकाश स्वीकृत कराने के बाद से गायब चल रहे थे। 2021 से 2022 फरवरी आ गया तो प्रशासन को उनकी सुध आई। मामला जैसे ही एसएसपी शैलेश पांडे के संज्ञान में आया तो उन्होंने कार्रवाई करने का मन बनाया और दोनों सिपाहियों को निलंबित करते हुए उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिए।

यह भी पढ़ें:-चेहरे के लिए बेहद फायदेमंद है हल्दी का तेल, जानें इसके लाभ

संबंधित समाचार