Ranji Trophy 2022 : बिहार के साकिबुल गनी ने बनाया रिकॉर्ड, डेब्यू मैच में जड़ दिया तिहरा शतक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलकाता। बिहार के रणजी क्रिकेटर सकिबुल गनी ने इतिहास रच दिया है। सकिबुल गनी फर्स्ट क्लास डेब्यू पर तिहरा शतक बनाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। गनी ने मिजोरम के खिलाफ कोलकाता में रणजी ट्रॉफी मुकाबले के दौरान यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। 22 साल के सकिबुल ने 387 गेंदों पर 50 …

कोलकाता। बिहार के रणजी क्रिकेटर सकिबुल गनी ने इतिहास रच दिया है। सकिबुल गनी फर्स्ट क्लास डेब्यू पर तिहरा शतक बनाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। गनी ने मिजोरम के खिलाफ कोलकाता में रणजी ट्रॉफी मुकाबले के दौरान यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। 22 साल के सकिबुल ने 387 गेंदों पर 50 चौकों की मदद से अपना तिहरा शतक पूरा किया।

सकीबुल गनी के तिहरे शतक और बाबुल कुमार के नाबाद दोहरे शतक और दोनों के बीच चौथे विकेट की 538 रन की साझेदारी की मदद से बिहार ने मिजोरम के खिलाफ रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप मैच के दूसरे दिन पहली पारी छह विकेट पर 686 रन पर घोषित की। स्कोर तीन विकेट पर 325 रन से आगे खेलते हुए गनी और बाबुल ने मिजोरम के गेंदबाजों को कामयाबी हाथ नहीं लगने दी। गनी 405 गेंद में 56 चौकों और दो छक्कों की मदद से 341 रन बनाकर इकबाल अब्दुल्ला की गेंद पर आउट हुए।

वहीं बाबुल 398 गेंद में 229 रन बनाकर खेल रहे थे जिसमें 27 चौके और एक छक्का शामिल है । बिपिन सौरभ ने 39 गेंद में नाबाद 50 रन बनाये ।जवाब में मिजोरम ने तीन विकेट 40 रन पर गंवा दिये। तरूवर कोहली 11 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दूसरे मैच में सिक्किम के पहली पारी के 302 रन के जवाब में नगालैंड ने चार विकेट पर 300 रन बना लिये । चेतन बिष्ट 143 गेंद में 13 चौकों और एक छक्के की मदद से 100 रन बनाकर खेल रहे हैं।

वहीं होकाइतो झिमोमी ने 179 गेंद में 88 रन बना लिये जिसमें आठ चौके और दो छक्के शामिल हैं । दोनों ने पांचवें विकेट की अटूट साझेदारी में 170 रन बना लिये। एक अन्य मैच में अरूणाचल प्रदेश के पहली पारी के 119 रन के जवाब में मणिपुर ने 296 रन बनाकर 177 रन कर बढत ले ली। अरूणाचल ने दूसरी पारी के छह विकेट 40 रन पर गंवा दिये और अब उस पर पारी की हार का खतरा मंडरा रहा है।

ये भी पढ़ें : Sri Lanka vs India : श्रीलंका सीरीज से बाहर हो सकते हैं विराट कोहली, जडेजा और बुमराह की वापसी पक्की

संबंधित समाचार