बिजनौर : टेंट व्यवसायी की धारदार हथियार से हत्या, तीन पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/चांदपुर, अमृत विचार। खानपुर खादर में गुरुवार की देर रात टेंट व्यवसायी के सिर पर धारदार हथियार से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। शुक्रवार की सुबह उसका शव रक्त रंजित हालत में चारपाई पर पड़ा मिला। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के साथ एसपी ग्रामीण भी घटनास्थल पर …

बिजनौर/चांदपुर, अमृत विचार। खानपुर खादर में गुरुवार की देर रात टेंट व्यवसायी के सिर पर धारदार हथियार से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। शुक्रवार की सुबह उसका शव रक्त रंजित हालत में चारपाई पर पड़ा मिला। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के साथ एसपी ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। परिजनों गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

क्षेत्र के ग्राम खानपुर खादर में पवन सैनी का परिवार रहता है। वह का गांव में ही टेंट की दुकान करता था। गुरुवार की रात वह घर में पहली मंजिल पर सो रहा था। जबकि, उसकी पत्नी व बच्चे दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सो रहे थे। शुक्रवार की सुबह लगभग छह बजे उसकी पत्नी अनीता जब नीचे आई तो पवन का शव रक्त रंजित हालत में चारपाई पर पड़ा था। पति का शव पड़ा देख उसके पैरों तले की जमीन खिसक गई और उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर वहां पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी की। उन्होंने बताया कि पवन के सिर पर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया जिससे की उसकी मौत हो गई। सिर पर चोट के निशान संभवत: यहीं बयां कर रहे हैं। मृतक की पत्नी अनीता ने गांव के ही रहने वाले अर्जुन सैनी उर्फ अर्जुन पंडित पर पुरानी रंजिश के चलते अपने दो साथियों के साथ मिलकर पति की हत्या करने का आरोप लगाया है। कोतवाली में दी तहरीर में अनीता का कहना है कि पड़ोस में रहने वाले लोगों ने मध्य रात्रि अर्जुन सैनी व उसके दो साथियों को उसके घर से निकल कर जाते हुए देखा था। अनीता की तहरीर पर पुलिस ने अर्जुन सैनी व उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ग्राम खानपुर खादर में टेंट व्यवसायी की हत्या होने की सूचना मिली थी। मौके पर फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रिपार्ट दर्ज की गई है।
रामअर्ज एसपी, देहात

संबंधित समाचार