अयोध्या में सपा और भाजपा प्रत्याशियों के समर्थक भिड़े, हुई हवाई फायरिंग
अयोध्या। उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव के दौरान अयोध्या में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशियों के समर्थक शुक्रवार को आपस में भिड़ गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार सपा प्रत्याशी अभय सिंह एवं भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी के पति खब्बू तिवारी के समर्थकों के बीच प्रचार के दौरान आपस में …
अयोध्या। उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव के दौरान अयोध्या में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशियों के समर्थक शुक्रवार को आपस में भिड़ गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार सपा प्रत्याशी अभय सिंह एवं भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी के पति खब्बू तिवारी के समर्थकों के बीच प्रचार के दौरान आपस में भिड़ंत हुयी।
पुलिस ने भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं को किया अलग
इसमें हवाई फायरिंग एवं एक दूसरे की गाड़ियों में तोड़फोड़ किये जाने की जानकारी मिली है। यह घटना थाना महाराजगंज के नेव कबीरपुर के पास हुई। यह मामला गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र का है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों गुटों को अलग कर बीचबचाव किया।
यह भी पढ़ें: हरदोई: जिले में कल आएंगे पूर्व सीएम अखिलेश यादव, सपा विधायक ने रैली स्थल का किया निरीक्षण
