लखनऊ: बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने अखिलेश पर किया कटाक्ष, कही यह बड़ी बात…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने कहा कि अखिलेश यादव ने जब करहल में अपना प्रत्याशी होना सुनिश्चित किया था। तब कहा था कि मैं वहां पर प्रचार करने नहीं जाऊंगा। आज यह स्थिति है कि मुलायम सिंह यादव (नेता जी) को करहल लेकर गये। अखिलेश यादव के खुलकर साथ नहीं हैं मुलायम  …

लखनऊ। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने कहा कि अखिलेश यादव ने जब करहल में अपना प्रत्याशी होना सुनिश्चित किया था। तब कहा था कि मैं वहां पर प्रचार करने नहीं जाऊंगा। आज यह स्थिति है कि मुलायम सिंह यादव (नेता जी) को करहल लेकर गये।

अखिलेश यादव के खुलकर साथ नहीं हैं मुलायम 

ऐसा लगता है कि मुलायम सिंह यादव भी अखिलेश के समर्थन में खुलकर प्रचार करने के लिए तैयार नहीं। इसलिए धर्मेन्द्र यादव को उनके कान में प्रत्याशी का नाम बताना पड़ता है। तब भी प्रत्याशी का नाम वह नहीं लेते हैं। यह इस बात का संकेत है जिस पिता के साथ औरंगजेबी वृत्ति अखिलेश यादव ने की थी आज वो पिता भी मन से उनके साथ नहीं। उनका आर्शीवाद बहू की पार्टी के साथ है।

कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने सपा पर बोला हमला

शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान शुक्ला और कैबिनेट मंत्री डा. महेंद्र सिंह ने समाजवादी पार्टी के मुखिया पर जमकर हमला बोला। शुक्ला ने कहा कि जिस तरह से पुलिसवालों के साथ अभद्रता करने पर अखिलेश यादव आमादा हैं, वो सिद्ध करता है कि उनके राज में गुंडागर्दी की क्या स्थिति रही होगी। जब सारे गुंडो की भाषा का नेतृत्व स्वयं अखिलेश यादव कर रहे हों।

कैबिनेट मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि दो चरणों में हुए चुनाव ने ही भाजपा की जीत सुनिश्चित कर दी है।उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में कहीं एक्सप्रेस-वे का जाल बिछा है। तो कहीं कॉरीडोर बन रहा है, कहीं शिक्षा से लेकर औद्योगिक क्षेत्र में आज हमारा प्रदेश विकास की उड़ान भर रहा है। यही उड़ान प्रदेश को सफलता के शिखर तक ले जाएगी। अब प्रदेश से माफिया पलायन करता है। सोच ईमानदार, काम असरदार और यूपी फिर मांगे भाजपा सरकार।

यह भी पढ़ें: भाजपा वो एलईडी बल्ब है जिसने पूरा यूपी किया है रौशन, अखिलेश फ्यूज बल्ब: स्वतंत्र देव

संबंधित समाचार