BCCI ने कोहली को तीसरे टी-20 से पहले दिया ब्रेक, श्रीलंका के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। बीसीसीआई ने सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली को भारतीय टीम के बायो बबल से दस दिन का ब्रेक दे दिया है और वह कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मैच से पहले घर रवाना हो गए। कोहली श्रीलंका के खिलाफ 24 फरवरी से लखनऊ में शुरू हो रही तीन टी20 मैचों की श्रृंखला …

नई दिल्ली। बीसीसीआई ने सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली को भारतीय टीम के बायो बबल से दस दिन का ब्रेक दे दिया है और वह कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मैच से पहले घर रवाना हो गए। कोहली श्रीलंका के खिलाफ 24 फरवरी से लखनऊ में शुरू हो रही तीन टी20 मैचों की श्रृंखला नहीं खेलेंगे। वह 26 और 27 फरवरी को धर्मशाला में दो और मैच भी नहीं खेलेंगे।

बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि कोहली शनिवार की सुबह घर रवाना हो गए चूंकि भारत श्रृंखला जीत चुका है । बोर्ड ने यह तय किया है कि सभी प्रारूप में खेलने वाले खिलाड़ियों को बायो बबल से नियमित ब्रेक दिया जाता रहेगा ताकि कार्यभार प्रबंधन और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखा जा सके।

ये भी पढ़े-

कश्मीर: शोपियां में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, एक आंतकी ढेर, ऑपरेशन जारी

संबंधित समाचार