बाराबंकी: ट्रैक्टर-ट्राली से गिरकर युवक की हुई मौत, पुलिस ने शुरू की छानबीन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। थाना रामनगर अंतर्गत ग्राम ददौरा में अनियंत्रित ट्रक्टर-ट्राली की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। ग्राम ददौरा स्थित ईट भट्टे से की ईंट लादकर ट्रक्टर-ट्राली रानी बाजार की ओर जा रही थी। रास्ते मे ददौरा से रानीबाजार को जाने वाले मुख्य …

बाराबंकी। थाना रामनगर अंतर्गत ग्राम ददौरा में अनियंत्रित ट्रक्टर-ट्राली की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। ग्राम ददौरा स्थित ईट भट्टे से की ईंट लादकर ट्रक्टर-ट्राली रानी बाजार की ओर जा रही थी।

मृतक

रास्ते मे ददौरा से रानीबाजार को जाने वाले मुख्य मार्ग पर तेज झटका लगने से उस पर बैठे बाइस वर्षीय राहुल तिवारी पुत्र रामसमुझ तिवारी निवासी ददौरा की ट्रैक्टर से नीचे गिरकर दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना पर पहुंची रामनगर पुलिस ने म्रतक का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मर्चरी हाउस भेज दिया। इस दर्दनाक घटना को सुनकर जहां क्षेत्र के लोग स्तब्ध है।

पढ़ें- अजित पवार बोले- मराठों को आरक्षण देने के लिए 50 फीसदी आरक्षण सीमा को हटाने की जरूरत

संबंधित समाचार