UP Election 2022: चुनाव प्रचार के लिए गोरखपुर पहुंचे चंद्रशेखर आजाद, कहा- जनता को मूर्ख समझने वालों की विदाई तय है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद चुनाव प्रचार  के लिए आज यानि शनिवार को गोरखपुर पहुंच गए हैं। चंद्रशेखर तीन दिन तक गोरखपुर में रहकर वोट मांगेंगे। प्रकृति का नियम है कमल कभी फाल्गुन में नहीं खिलता।पिछले 5 साल उत्तरप्रदेश में रोजगार मांगने पर युवाओं पर योगी जी के इशारे पर चलाई …

गोरखपुर। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद चुनाव प्रचार  के लिए आज यानि शनिवार को गोरखपुर पहुंच गए हैं। चंद्रशेखर तीन दिन तक गोरखपुर में रहकर वोट मांगेंगे।

बता दें, चंद्रशेखर आजाद घर-घर जाकर प्रचार करेंगे। उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर भाजपा को चैलेंज किया। उन्होंने लिखा कि ‘प्रकृति का नियम है, कमल कभी फाल्गुन में नहीं खिलता’ पिछले 5 साल उत्तर प्रदेश में रोजगार मांगने पर युवाओं पर योगीजी के इशारे पर चलाई गई एक-एक लाठी का हिसाब बाबाजी को गोरखपुर में देना होगा। कल गोरखपुर की जनता के बीच रहूंगा।

शनिवार को दूसरी पोस्ट में भी चंद्रशेखर ने योगी पर हमला बोला है। कहा कि वर्ष 1998 से लेकर 2014 तक लगातार पांच बार सांसद चुने गए फिर भी ना कर पाए विकास? जिसने दिया इतनी बार गोरखपुर की जनता को धोखा वो फिर से मांग रहा है मौका। गोरखपुर की जनता को मूर्ख समझने वालों, इस बार आपकी विदाई तय है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव