कमलनाथ बोले- व्यापमं का नाम बदलकर की जा रही नए फर्जीवाड़े की तैयारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) का नाम बदलकर मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड करने के फैसले के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि नाम बदलने से व्यापमं का फर्जीवाड़ा नहीं भुलाया जा सकता और ऐसा लग रहा है कि नाम बदल कर एक और फर्जीवाड़ा करने …

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) का नाम बदलकर मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड करने के फैसले के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि नाम बदलने से व्यापमं का फर्जीवाड़ा नहीं भुलाया जा सकता और ऐसा लग रहा है कि नाम बदल कर एक और फर्जीवाड़ा करने की तैयारी चल रही है।

कमलनाथ ने आज अपने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि पहले व्यापमं का नाम बदलकर मध्यप्रदेश व्यवसायिक परीक्षा मंडल किया गया और अब एक बार फिर नाम बदल कर मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड कर दिया गया है। इसके साथ ही बोर्ड को तकनीकी शिक्षा विभाग से लेकर सामान्य प्रशासन विभाग के अधीन कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कुछ भी कर ले, लेकिन व्यापमं के दाग कभी धुलने वाले नहीं हैं।

फर्जीवाड़ा लोग कभी भूलने वाले नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि हजारों लोगों का जीवन बर्बाद, सैकड़ों बेगुनाहों की मौत प्रदेश की जनता भूली नहीं है। किस प्रकार से व्यापमं की भर्ती परीक्षाओं के माध्यम से फर्जीवाड़ा कर, लाखों योग्य युवाओं का हक मारकर इस महाघोटाले को अंजाम दिया गया था और इसके दोषी अभी भी बाहर घूम रहे हैं। उन्होंने आशंका जाहिर करते हुए कहा कि ऐसा लग रहा है कि नाम बदलकर, एक बार फिर नया फर्जीवाड़ा करने की तैयारी है।

ये भी पढ़े-

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एलओसी के पास बारूदी सुरंग विस्फोट, लड़की घायल

संबंधित समाचार