मुरादाबाद : कार्यशाला में विज्ञान के चमत्कार की दी जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। क्षेत्रीय विज्ञान एवं प्रौधोगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के निर्देशन में जिला विज्ञान केंद्र मुरादाबाद की ओर से चमत्कारों की वैज्ञानिक व्याख्या विषय पर बेसिक शिक्षा विभाग के 40 शिक्षकों की चार दिवसीय कार्यशाला नगर संसाधन केंद्र, सिविल लाइन्स में शुरु हुई। जिला वैज्ञानिक अधिकारी सुरेश चंद्र शर्मा ने कहा कि अभी भी …

मुरादाबाद, अमृत विचार। क्षेत्रीय विज्ञान एवं प्रौधोगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के निर्देशन में जिला विज्ञान केंद्र मुरादाबाद की ओर से चमत्कारों की वैज्ञानिक व्याख्या विषय पर बेसिक शिक्षा विभाग के 40 शिक्षकों की चार दिवसीय कार्यशाला नगर संसाधन केंद्र, सिविल लाइन्स में शुरु हुई।

जिला वैज्ञानिक अधिकारी सुरेश चंद्र शर्मा ने कहा कि अभी भी काफी क्षेत्रों में लोगों को विज्ञान की जानकारी कम है। खासतौर से ग्रामीण परिवेश की जनता में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने की आवश्यकता है। क्योंकि वहां की जनता को बहुत सारे ढोंगी बाबा, तांत्रिक आदि लोग झांसे में डालकर ठग लेते हैं। इस प्रकार के लोगों की पोल खोलना आवश्यक है।

प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी नगेन्द्र कुमार ने कहा कि सीखना एक निरन्तर चलने वाली प्रक्रिया है। विज्ञान एक ऐसा विषय है जो हमारे व्यवहारिक ज्ञान को अधिक सम्रद्ध करता है। कार्यशाला के पहले दिन मास्टर ट्रेनर रोहिणी गोले ने प्रतिभागियों को चमत्कारों की वैज्ञानिक व्याख्या करते हुए अग्नि स्नान, बिना आग के हवन कुंड में अग्नि प्रज्वलित करना, जीभ से त्रिशूल पार करना आदि ऐसे ही 25 से अधिक विज्ञान से सम्बंधित चमत्कारों को करके दिखाया। कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर डॉ विवेक सुदर्शन, शलभ शर्मा , राहुल शर्मा, रघुवीर सिंह, महेंद्र सिंह, कौशल दण्डदोतिया, सचिन शुक्ला, प्रतिमा कुमारी आदि मौजूद रहे। कार्यशाला 23 फरवरी तक चलेगी।

संबंधित समाचार