Weight Loss: डिलिवरी के बाद अगर तेजी से बढ़ रहा है वजन तो 1 महीने में इस तरह गायब करें फैट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Weight Loss: डिलीवरी के बाद महिलाएं अकसर बढ़ते वजन से परेशान रहती हैं। जिन महिलाओं की डिलीवरी सिजेरियन हुई होती हैं, उनके पेट पर काफी चर्बी चढ़ जाती है। ऐसे में बच्चे से अपने लिए वक्त निकाल पाना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में कई महिलाएं खुद पर ध्यान ही नहीं दे पाती हैं। अगर …

Weight Loss: डिलीवरी के बाद महिलाएं अकसर बढ़ते वजन से परेशान रहती हैं। जिन महिलाओं की डिलीवरी सिजेरियन हुई होती हैं, उनके पेट पर काफी चर्बी चढ़ जाती है। ऐसे में बच्चे से अपने लिए वक्त निकाल पाना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में कई महिलाएं खुद पर ध्यान ही नहीं दे पाती हैं।

अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो आप दालचीनी और लौंग खा सकते हैं। बच्चा होने के बाद ये दोनों चीजें आपके स्वास्थ्य को भी फायदा देंगी। इसे इस्तेमाल करने के लिए एक गिलास पानी में 2 से 3 लौंग डालें और दालचीनी का एक टुकड़ा डालकर उबाल लें। अब इस पानी को छानकर गुनगुना पिएं। आप इसे किसी जार में भरकर पूरे दिन भी पी सकते हैं।

नियमित रुप से अजवाइन का पानी पीने से भी काफी फायदा होता है। अजवाइन का पानी बनाने के लिए एक गिलास पानी में एक बड़ा चम्मच अजवाइन डालकर उबाल लें। अब इस पानी को गुनगुना पिएं।

वजन कम करने के लिए आप रात को सोते समय जायफल वाला दूध भी पी सकते हैं। इसके लिए आप 1 कप दूध में 1 चौथाई चम्मच जायफल पाउडर डालकर मिला लें। अब इसे गुनगुना पीएं। इससे आपको वजन कम करने में मदद मिलेगी।

एक अच्छी नींद लेना न सिर्फ पेट कम करने में मदद करता है बल्कि इससे तनाव भी दूर होता है। जितनी अच्छी नींद आप लेंगे उतना जल्दी और फटाफट आप पेट के आसपास की चर्बी को घटा पाएंगे।

एक बच्चे को स्तनपान कराने से एक नई मां को प्रतिदिन लगभग 500 कैलोरी जलाने में मदद मिल सकती है। लेकिन यह सुनिश्चित करना बिल्कुल महत्वपूर्ण है कि स्तन के दूध का उत्पादन करने के लिए आपको पर्याप्त कैलोरी मिल रही है या नहीं। इसके साथ ही आप आराम करते-करते भी कैलोरी को बर्न कर सकती हैं।

 

संबंधित समाचार