पीलीभीत: भाजपा प्रत्याशी विवेक वर्मा पर एफआईआर, बिना अनुमति के बारात घर में की चुनावी सभा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत/बीसलपुर, अमृत विचार। बीसलपुर के भाजपा प्रत्याशी विवेक वर्मा ने एक बरात घर में चुनावी सभा की। इसकी रिटर्निंग ऑफिसर से कोई अनुमति भी नहीं ली गई। मामला संज्ञान में आने के बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाई। उड़न दस्ता प्रभारी की ओर से दी गई तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। भाजपा प्रत्याशी …

पीलीभीत/बीसलपुर, अमृत विचार। बीसलपुर के भाजपा प्रत्याशी विवेक वर्मा ने एक बरात घर में चुनावी सभा की। इसकी रिटर्निंग ऑफिसर से कोई अनुमति भी नहीं ली गई। मामला संज्ञान में आने के बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाई। उड़न दस्ता प्रभारी की ओर से दी गई तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। भाजपा प्रत्याशी पर हुई एफआईआर से राजनीति गरमा रही।

उड़न दस्ता टीम के प्रभारी जगदीश कुमार मिश्रा ने कोतवाली बीसलपुर में दी गई तहरीर में बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता का पालन कराने के लिए उनकी ड्यूटी लगाई गई है। वह टीम के साथ बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र में निगरानी में जुटे हुए हैं। 17 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मौजूदा विधायक रामसरन वर्मा के बेटे विवेक वर्मा ने अपने आवास के नजदीक स्थित बरात घर में चुनावी सभा कर दी।

इसकी रिटर्निंग ऑफिसर से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। जबकि आचार संहिता के दौरान निर्वाचन आयोग का स्पष्ट निर्देश है कि बिना अनुमति के चुनावी सभा नहीं की जाएगी। इसकी जानकारी मिलने पर पड़ताल की गई तो सभा होने की जानकारी मिली। जिसके बाद अधिकारियों को अवगत कराया गया। फिर कार्रवाई के निर्देश मिलते ही तहरीर कोतवाली में दे दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर भाजपा प्रत्याशी विवेक वर्मा पर निषेघाज्ञा उल्लंघन की धारा 188 और 171-एच के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।

ये भी पढ़े-

UP Election 2022: पीलीभीत में बोले अखिलेश- काका तो वापस हो गए अब बाबा भी जाएंगे…

संबंधित समाचार